Girl Raped Beaten Till Death in Iran: ईरान आजकल बगावत की दहलीज पर खड़ा है। एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद ईरान के लोग बदले की आग में सुलग रहे हैं। कभी भी ईरान सरकार और पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट सकता है। दरअसल, ईरान में एक लड़की सिर्फ अंडरगारमेंट्स में सड़कों पर घूमती दिखी। ऐसा करने पर लड़की को सजा दी जा सकती है। ईरान में कानून है किसी भी महिला को फांसी देने के पहले या पुलिस द्वारा मारने के पहले उसका बलात्कार किया जाता है, ताकि वह नापाक हो जाए और उसे जन्नत में जगह मिले।
लड़की के साथ भी वही किया जा सकता है। मामले का कनेक्शन हिजाब से है, जिसका विरोध लड़की जता रही थी और उसने मिसाल कायम करने के लिए ऐसा किया। लोगों के रोकने के बावजूद लड़की ने विरोध जताया और पलटवार में उसने कहा कि अगर मेरी जान जाने से ईरान का भला होता है तो सजा मंजूर है। उसे बस इस देश की महिलाओं की किस्मत बदलनी है।
इसलिए अंडरगारमेंट्स में घूम रही थी लड़की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का नाम अहू दरयाई है। वह तेहरान की आजाद यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। वह अंडरगारमेंट्स में घूम रही थी, क्योंकि उसने सरकार के द्वारा तय किए गए नियमों के हिसाब से कपड़े नहीं पहने थे। वह यूनिवर्सिटी के सामने वाली सड़क से बिना हिजाब के गुजर रही थी। इलाके में तैनात ईरान के मोरल पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोका तो हिजाब पहनकर आने को कहा, लेकिन वह विरोध करने लगी। इस पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। लड़की ने भी पुलिस वालों पर हाथ उठाया तो एक पुलिस कर्मचारियों ने उसकी कमीज फाड़ दी।
फिर लड़की ने खुद अपनी पेंट उतार दी और सिर्फ अंडरगारमेंट्स में तेहरान की सड़कों पर चहलकदमी करती रही। लोग चिल्लाते रहे कि तुम्हें मार दिया जाएगा, लेकिन लड़की के अंदर मौत का डर खत्म हो चुका था। लड़की के पिता ने कहा कि अल्लाह मेरी बेटी को दोबारा ईरान में पैदा मत करना और किसी भी बेटी को दोबारा ईरान में पैदा मत करना, यह नर्क है, यह जहन्नुम है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 hr agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
5 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
5 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
13 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
14 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
16 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines