ईरान में जुड़वा बहनों पर गिरी गाज, प्रदर्शन में शामिल होने पर एक को मौत की सजा, दूसरी को 27 साल की जेल

ईरान के इस्फान शहर की रहने वाली दो जुड़वां बहनों पर गाज गिरी है. जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली रोमिनी रहीमी और तारानेह को ईरान सरकार ने कड़ी सजा दी है.

Iran Twin sisters death sentence

ईरान में जुड़वा बहनों को मिली सजा (Photo: AI)

विज्ञापन

ईरान के इस्फहान शहर की रहने वाली दो जुड़वां बहनों पर गाज गिरी है. जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली रोमिनी रहीमी और तारानेह को ईरान सरकार ने कड़ी सजा दी है. तारानेह को मौत की सजा सुनाई है, जबकि रोमिनी को 27 साल की जेल की सजा काटनी होगी. दरअसल, जनवरी में खामेनेई प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 19 साल की दोनों छात्राओं को कुछ नकाबपोश लोगों ने उन्हें घर से उठा लिया था. आगे जाकर पता चला कि ये लोग कोई और नहीं, बल्कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के मेंबर थे.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान की मनमानी पर लगेगा ब्रेक’, भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर के समर्थन में उतरे ट्रंप

विज्ञापन

चार महीने तक जारी रही तलाश

परिवार को खबर ही नहीं थी कि उनकी बच्चियां कहां और किस हालत में हैं. उनकी मां मरजिया नूरमोहम्मदी ने अपनी बेटियों को ढूंढने के लिए अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों और जेलों तक के चक्कर काट डाले. चार महीने बाद अब दोनों बहनों को लेकर ईरान की सरकार के कट्टर फैसले पर संयुक्त राष्ट्र के आगे मदद की गुहार लगाई है. परिवार का कहना है कि तारानेह और रोमिना के खिलाफ कोई सबूत नहीं था और यहां तक कि उनके वकीलों को केस फाइल तक ठीक से नहीं दिखाई गई. परिवार और वकीलों का ये भी आरोप है कि दोनों बहनों को बुरी तरह पीटा गया और उनके साथ यौन उत्पीड़न भी हुआ. उनकी मां का कहना है कि जब वो मई में अपनी बेटियों से मिलने गईं तो उनके चेहरे पर सूजन थी और बाल भी नोंचे गए थे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जनवरी में खामेनेई सरकार के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे. इस दौरान इस्फहान के शोहदा चौक के आसपास बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. इसमें तारानेह और रोमिना ने भी हिस्सा लिया. ये पहली बार था जब दोनों बहनें किसी तरह के प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं. प्रोटेस्ट के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक IRGC का मेंबर था. इस मामले में तारानेह और रोमिना समेत 16 लोगों को अरेस्ट किया गया. उनपर मोलोटेव कॉकटेल बनाने, सुरक्षाबलों पर अटैक करने और अल्लाह के खिलाफ आवाज उठाने का चार्ज लगाया गया. ईरान में अगर कोई खुदा के खिलाफ जंग छेड़ता है यानी मोहरेबेह करता है, तो उसकी सजा सिर्फ मौत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ