हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिना कोर्ट-कचहरी के मौत की सजा, सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर ईरान में 26 साल के युवक को फांसी

Iran Protest: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे. इस बीच खामेनेई सरकार के एक फैसले ने सभी को चौंका दिया है. ईरान में 26 साल के एक प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत दी जाएगी.

विज्ञापन
Credit: Social Media

ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में एक नया मोड़ आया है. मौलाना सरकार ने 26 साल के एक प्रदर्शनकारी को बिना किसी वकील और दलील के ही मौत की सजा सुनाई है.जानकारी के मुताबिक इरफान सुल्तानी को बुधवार को फांसी दी जा सकती है. ये ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पहली फांसी होगी. सुल्तानी को 8 जनवरी को तेहरान के पास कराज में प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: ईरान को तगड़ा झटका, आंदोलन के बीच जीरो हुई रियाल की कीमत, अब 27 देशों में नहीं चलेगी करेंसी

‘अल्लाह के दुश्मन हैं प्रदर्शनकारी’

हाल ही में ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी थी कि प्रदर्शनों में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को अल्लाह का दुश्मन माना जाएगा, जिसे ईरानी कानून के तहत मौत की सजा दी जाएगी. ईरानी कानून की धारा 186 में कहा गया है कि अगर कोई समूह या संगठन इस्लामी गणराज्य के विरोध में शामिल होता है, तो उसके सभी सदस्य या समर्थक जो जानबूझकर इसे भड़काते हैं, उन्हें मोहारेब यानि ईश्वर का दुश्मन माना जा सकता है. इसके लिए सजा ए मौत, फांसी, दाहिना हाथ और बायां पैर काटना, या स्थायी आंतरिक निर्वासन जैसे कठोर दंड दिए जा सकते हैं

विज्ञापन

परिवार से 10 मिनट ही मिल पाए सुल्तानी

जानकारी के मुताबिक इरफान सुल्तानी को अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल तक नहीं करने दिया गया. उसे न तो वकील से मिलने दिया और ना ही अपने बचाव में कुछ कहने का मौका मिला. सुल्तानी के परिवार को भी उसकी गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी हई. कहा जा रहा है कि सीधे 11 जनवरी को परिवार को ये खबर मिली की सुल्तानी को फांसी होने वाली है. परिवार के लोग सुल्तानी से सिर्फ 10 मिनट ही मिल पाए. सुल्तानी की बहन खुद एक वकील हैं, लेकिन उन्हें भी बोलने का कोई अधिकार नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें: ईरान के झंडे की कहानी… नए-पुराने में क्या है अंतर? इस्लामी क्रांति ने बदल दिया इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola