ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के दौरान तेहरान की सड़कों पर रविवार को लोगों का भारी हुजूम दिखाई दिया. इस दौरान सड़कों पर मौजूद लोगों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी बहुत ज्यादा गुस्सा दिखाई दिया. वहीं, खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान माहौल उस वक्त बेहद गरमा गया, जब मंच संभाल रहे एक आयोजक ने सरेआम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की अपील की.
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, खामेनेई की मौत के बाद यह पहला मौका है, जब आधिकारिक मंच से सीधे ट्रंप की मौत का आह्वान किया गया है. इस नारे के गूंजते ही जनाजे में मौजूद लाखों की भीड़ ने चिल्लाकर इसका समर्थन किया.
यह घटना रविवार को हुई, जब तेहरान में खामेनेई के लिए एक विशाल शोक सभा चल रही थी. गौरतलब है कि इसी साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के एक साझा हमले में 86 साल के खामेनेई की मौत हो गई थी. जिसके बाद ईरान युद्ध की शुरूआत हुई थी.
जनाजे के दौरान लाउडस्पीकर पर मोहम्मद रसूली नाम के एक कवि ने कमान संभाली. रसूली ने पहले तो भीड़ से ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘इजरायल मुर्दाबाद’ के पारंपरिक नारे लगवाए, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए.
मंच से खुली धमकी देते हुए रसूली ने अमेरिकी राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए भीड़ से पूछा, “दुनिया का सबसे खराब इंसान अब तक जिंदा क्यों है?” इस बयान के आते ही वहां मौजूद लाखों लोगों ने शोर मचाकर अपनी सहमति जताई.
यह भी पढ़ें- ‘एक ही हमले में सबको मार सकते थे’, खामेनेई के जनाजे में जुटे ईरानी नेताओं को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रोते और चिल्लाते हुए कह रहा है, ‘हम उसे क्यों नहीं मार देते जिसने हमारे इमाम को मारा? यह हमारा फर्ज है. अगर हमने तुम्हारे कातिल को नहीं मारा, तो आगे हमारे लिए सिर्फ कफन ही बचेगा. मैं तुम्हारे खून की कसम खाता हूं कि हम ट्रंप को मार डालेंगे.’ हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वीडियो में दिख रहा शख्स वही कवि है या कोई और.
तेहरान की सड़कों पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़
शनिवार के मुकाबले रविवार को तेहरान की सड़कों पर कहीं ज्यादा भारी भीड़ देखी गई. काले कपड़ों में लिपटे लाखों लोग खामेनेई की तस्वीरें, बैनर और झंडे लेकर आगे बढ़ रहे थे. भीड़ में कई लोग ऐसे पोस्टर भी थामे हुए थे जिन पर ट्रंप को मारने की बात लिखी हुई थी. पूरे ईरान में इस वक्त ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की मांग करने वाले पोस्टर और ग्रैफिटी (दीवारों पर लिखे नारे) नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
फ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
13 mins agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
2 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
16 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
16 hrs agoनागरिकता का झूठा दावा, फिर चुनाव में वोटिंग का आरोप, US में भारतीय अरेस्ट
19 hrs agoहूती AI से दाग रहे मिसाइलें? जानें - कैसे चीन-ईरान की मदद से सऊदी को छकाया
19 hrs agoयुवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर UN दूत के दावों पर भारत ने दिया करारा जवाब
20 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट्स, नई एडवाइजरी जारी
23 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, रूसी तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ
1 day agoभारत में हिरासत, कोर्ट समन के बाद लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, प्रदर्शन का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines