false'अब कोई बात नहीं होगी…', ईरान ने बंद किए US से बातचीत के सभी रास्ते, ट्रंप की डेडलाइन से पहले तेहरान का बड़ा फैसला
Author: Arif Khan
2026-04-07 19:58:09
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दी गई डेडलाइन खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने मिलकर मंगलवार शाम को एक साथ ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी कर दी. इसके बाद ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद करने का फैसला किया है.
ईरानी मीडिया हाउस ‘तेहरान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी डिप्लोमैटिक और इनडायरेक्ट रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया. रिपोर्ट में लिखा है, ‘ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी डिप्लोमैटिक और इनडायरेक्ट चैनल बंद कर दिए हैं. किसी भी तरह के मैसेज के एक्सचेंज पर रोक लगा दी गई है.’
यह भी पढ़ें : ‘आज एक सभ्यता खत्म हो जाएगी…’, ईरान पर बमबारी के बीच डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
इस बीच ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान को नया शासन समझदार और कम कट्टरपंथी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए. हालांकि, अब जब हमारे पास पूरा बदला हुआ शासन है, जो ज्यादा समझदार और कम कट्टरपंथी सोच वाले हैं तो शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए. किसी को क्या पता. हमें आज रात पता चल जाएगा, दुनिया के लंबे और मुश्किल इतिहास के सबसे जरूरी पलों में से एक. 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और डेथ आखिरकार खत्म हो जाएगी. ईश्वर ईरान के महान लोगों पर कृपा करें!’
यह भी पढ़ें : ट्रंप की डेडलाइन में बचे चंद घंटे, ईरान ने बनाया मुकाबले के लिए ‘महाप्लान’; जानिए- कैसे तैयार की 1.4 करोड़ की ‘फौज’
ट्रंप की धमकी और हमले का ईरान ने भी पलटवार किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने नए कम्युनिकेशन में कहा, ‘अगर अमेरिकी आतंकवादी सेना रेड लाइन पार करती है, तो हमारा जवाब इलाके से बाहर होगा. हमने गैर-नागरिक टारगेट पर हमला नहीं किया है और न ही करेंगे; हालांकि, हम नागरिक सुविधाओं पर होने वाले घिनौने हमलों का जवाब देने में नहीं हिचकिचाएंगे.’
साथ ही कहा, ‘अमेरिका के क्षेत्रीय पार्टनर्स को यह भी पता होना चाहिए कि आज तक, हमने अच्छे पड़ोसी होने की खातिर बहुत संयम बरता है और जवाबी कार्रवाई के लिए टारगेट चुनने में कुछ हिचकिचाहट थी, लेकिन अब ये सभी हिचकिचाहटें दूर हो गई हैं.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines