मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अमेरिका के लॉबी ग्रुप को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह नेटवर्क 11 सितंबर के हमलों जैसा एक आतंकवादी हमला करने और इसका झूठा आरोप तेहरान पर मढ़ने की साजिश रच रहा है.
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है, ‘मैंने सुना है कि एपस्टीन के नेटवर्क के बचे हुए सदस्यों ने 9/11 जैसी घटना को अंजाम देने और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने की साजिश रची है.’
यह भी पढ़ें : ‘मजे के लिए फिर बरसाएंगे बम…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर और हमले की दी धमकी
अली लारीजानी ने आगे कहा कि तेहरान आतंकवाद का कड़ा विरोध करता है और अमेरिकी जनता को अपना दुश्मन नहीं मानता. लारीजानी ने कहा, ‘ईरान मौलिक रूप से ऐसी आतंकी साजिशों का विरोध करता है और अमेरिकी लोगों के साथ हमारा कोई युद्ध नहीं है.’
उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिका और ईरान में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इसके साथ ही इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बना रहा है. पलटवार करते हुए ईरान, इजरायल की ओर मिसाइलें दाग रहा है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी तबाह कर रहा है.
यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में जंग के बीच केवल LPG संकट क्यों, पेट्रोल-डीजल पर क्यों नहीं पड़ा असर?
बता दें, साल 2001 में 11 सितंबर को दो विमान सीधे न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकरा गए थे. अल-कायदा के इस हमले से भीषण आग लग गई थी और कुछ ही घंटों में दोनों टावर ढह गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें करीब 3000 लोगों की मौत हो गई थी.
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 hr agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 hr agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
5 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
7 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
10 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
11 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
18 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines