Live Updates
[LIVE] Iran Protest News: प्रदर्शन-आगजनी पर आया ईरान सरकार की पहली प्रतिक्रिया
ईरान के सरकारी टीवी ने आखिरकार लोगों के विरोध प्रदर्शनों और आगजनी पर चुप्पी तोड़ दी है. सरकारी प्रसारण में नुकसान होने की बात मानी गई है, लेकिन हालातों का ठीकरा बाहरी लोगों पर फोड़ने की कोशिश की गई है. ईरान स्टेट टीवी ने दावा किया है कि आगजनी की घटनाओं के पीछे अमेरिका और इजरायल से जुड़े आतंकी एजेंट हो सकते हैं. उन्होंने लोगों को भड़काया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा.
[LIVE] Iran Protest News: राष्ट्रपति मसूद की घरेलू सप्लायर्स को चेतावनी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने घरेलू आपूर्तिकर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे वस्तुओं की जमाखोरी या मूल्य वृद्धि न करें, जिससे जनता को राहत मिल सके. क्योंकि करेंगी की गिरती कीमत और आर्थिक संकट के कारण ईरान में पहले ही खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. ईरान में इस समय एक लीटर दूध की कीमत 174 रुपये है तो अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्य चीजों के दाम कितने होंगे.
[LIVE] Iran Protest News: डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे रेजा पहलवी
ईरान के निर्वासित प्रिंस रेजा पहलवी अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं. यह मीटिंग फ्लोरिडा में मार-ए-लागो में हो सकती है. उन्होंने यूरोपीय देशों के नेताओं से भी आग्रह किया है कि वे ईरान के लोगों के समर्थन में चुप्पी तोड़ें. रेजा पहलवी ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान में सड़क पर उतरे लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.
[LIVE] Iran Protest News: ईरान में आज फिर भारी बवाल होने की आशंका
ईरान में अली खामेनेई के विरोध में जनता सड़कों पर उतरी है. बीती रात 8 बजे निर्वासित युवराज रेजा पहलवी के द्वारा जनप्रदर्शन के आह्वान पर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए. 12वें दिन प्रदर्शन की ऐसी लहर को रोकने के किए के खामेनेई की सरकार ने तेहरान और दूसरे कई शहरों में इंटरनेट बंद कर दिया. तेहरान समेत कई शहरों में उग्र हो रहे प्रदर्शन के दौरान खामेनेई सत्ता से जुड़ी इमारतों को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. रेजा पहलवी ने आज भी लोगों से सड़कों पर उतरने और अपने हक की लड़ाई लड़ने की अपील की है.
Iran Protest News : ईरान में हालात बेहद खराब, तनावपूर्ण और हिंसक हैं. आर्थिक संकट, महंगाई और करेंसी की गिरती कीमत के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं. लोग अली खामेनेई की सरकार को सत्ता हटाने की मांग कर रहे हैं. ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. बीती रात रेजा पहलवी की अपील पर लोगों ने आधी रात को सड़कों पर उतरकर बवाल काटा और आगजनी की.
ईरान में क्यों हो रहे विरोध प्रदर्शन?
ईरान में 28 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. आखिरी बार साल 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. वहीं मौजूदा प्रदर्शन देश में गहराए आर्थिक संकट को लेकर किए जा रहे हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, इसलिए उन्हें सत्ता से हटाने की मांग करते हुए लोग इस्लामिक रिपब्लिक क खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप की हमले की धमकी
बता दें कि ईरान के हालातों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने ईरान की सरकार को 2 बार चेताया है कि अगर सरकार ने जनता का दमन किया, उनकी आवाज दबाने की कोशिश की तो अमेरिकी की सरकार मामले में दखल देगी और ईरान पर हमला करेगी. चर्चा है कि अमेरिकी वायुसेना के एयरक्राफ्ट 2 दिन पहले ही मध्य पूर्व के लिए निकल गए थे और ट्रंप के आदेश का इंतजार कर रहे हैं.
ईरान में विरोध प्रदर्शन और तनावपूर्ण हालातों से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
55 mins agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
3 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
15 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
17 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
21 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
23 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines