ईरान और अमेरिका के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच ईरानी सेना ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने के लिए खुला ऑफर दिया है. तेहरान का कहना है कि वो अमेरिकी सैनिकों के बदले 30 हज़ार डॉलर देगी और अगर महिला उन्हें निशाना बनाती हैं तो ये रकम दोगुनी हो जाएगी. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने उनके पास फाइनेंशियल हेल्प में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में रिक्वेस्ट आईं थीं, जिसके बाद ये प्लान तैयार किया गया.
ये भी पढ़ें: ईरान से ‘महाजंग’ के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, प्रशांत महसागर से हटाया आखिरी युद्धपोत, जानें चीन ने क्यों जताई खुशी?
ईरान ने क्या कहा?
हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच जबसे तनाव शुरू हुआ है, तब से एक बार भी अमेरिकी सैनिक को ईरान की ज़मीन पर तैनात नहीं देखा गया है, सिवाय अप्रैल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक अमेरिकी पायलट के बचाव अभियान के. IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, हातमी ने कहा, ”जो कोई भी हमलावर अमेरिकी सैनिक को मारता है या पकड़कर सौंपता है, उसे ईरान की सेना की ओर से $30,000 या 5 अरब तोमन का इनाम दिया जाएगा.
ईरान-अमेरिका में क्यों छिड़ी जंग?
28 फरवरी को ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुआ, जब ट्रंप सरकार ने इजरायल के साथ मिलकर तेहरान पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू किया. पहले ही दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्य और कई बड़े अधिकारी मारे गए. जिसके जवाब में ईरान ने इज़रायल और पड़ोसी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस पूरे तनाव में सबसे अहम मुद्दा बनकर उभरा. ईरान ने इस ज़रूरी समुद्री मार्ग से कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी, जिससे तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया और दुनिया की इकॉनमी चरमरा गई. शुरुआती हमलों के बाद, पाकिस्तान की मध्यस्थता से अप्रैल में लगभग 40 दिनों की लड़ाई के बाद युद्धविराम हुआ, जो नाकाम रहा.
ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अमेरिका की क्यों बढ़ रही टेंशन? ये युद्धपोत बना वजह
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines