हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान के नए रक्षा मंत्री ने पद संभालते ही ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो ताबूत में लौटेंगे सैनिक

ईरान की संसद ने 8 महीने बाद मेहराद अखलाकी को नया रक्षा मंत्री चुना है. पद संभालते ही अखलाकी ने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को सीधी ललकार दी. उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिकी सेना ने हिमाकत की तो उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी.

विज्ञापन
ईरान की संसद ने 8 महीने बाद मेहराद अखलाकी को नया रक्षा मंत्री चुना है. पद संभालते ही अखलाकी ने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को सीधी ललकार दी.

ईरान ने आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है. ईरानी संसद ने रविवार को मेहराद अखलाकी केटाब्ची के नाम पर मुहर लगाई. पद की जिम्मेदारी संभालते ही नए रक्षा मंत्री ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाया है. अखलाकी ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सेना ने कोई भी गलत कदम उठाया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान की जनता और इस्लाम के रक्षकों की ओर से मिलने वाला जवाब हैरान करने वाला और बेहद विनाशकारी होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति को सीधी नसीहत देते हुए मेहराद अखलाकी ने कहा कि वे अपने सैनिकों को सुरक्षित क्षेत्र से वापस बुलाने पर ध्यान दें. अगर ईरान की धरती पर एक भी बम गिराया गया, तो अमेरिका को देखना होगा कि उसके कितने सैनिक ताबूत में बंद होकर अंतिम यात्रा पर लौटेंगे.

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ईरान के परमाणु ठिकानों पर सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम ‘GBU-43/B’ (मदर ऑफ ऑल बम) गिराने की योजना पर विचार कर रही है. अखलाकी का यह तीखा बयान इसी रिपोर्ट के बाद आया है.

मेहराद अखलाकी ने माजिद इब्न अल-रेजा की जगह ली है, जो फरवरी में पूर्व रक्षा मंत्री अजीज नसिरजादेह के अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में मारे जाने के बाद से यह पद संभाल रहे थे. अखलाकी दशकों से ईरान के एयरोस्पेस और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं. पद संभालने के बाद उन्होंने देश के सैन्य ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक रक्षा तकनीकों के विकास को तेज करने की बात कही है.

विज्ञापन

दूसरी ओर, तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से 20 लाख बैरल कच्चे तेल से भरे एक विशाल टैंकर में आग लगने की घटना भी सामने आई है, जिससे इलाके में हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola