हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कुवैत पर ईरान का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से किया अटैक, सुबह-सुबह सायरन बजने से लोगों में दहशत

विज्ञापन

ईरान ने सोमवार सुबह-सुबह कुवैत पर बड़ा अटैक करते हुए मिसाइल और ड्रोन की बौछार कर दी. जिसके बाद पूरे देश में सायरन बज रहे हैं. सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है जो दुश्मन की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन्स के हमलों को रोक रहा है.

इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) ने ईरान पर सैन्य हमलों की पुष्टि की है. CENTCOM के अनुसार, अमेरिका ने ईरानी कार्रवाइयों के जवाब में ‘सेल्फ-डिफेंस’ स्ट्राइक्स किए. ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ रहे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया था, जिसके जवाब में ये कार्रवाई की गई.

अमेरिका ने बताया ईरानी आक्रामकता का जवाब

सेंटकॉम ने बताया कि ये हमले शनिवार और रविवार को किए गए थे. इस दौरान अमेरिकी फाइटर एयरक्राफ्ट ने ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो वन-वे अटैक ड्रोनों को नष्ट कर दिया. ईरान के गोरुक (Goruk) इलाके और केश्म द्वीप (Qeshm Island) पर रडार तथा ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल साइट्स को निशाना बनाया गया है. अमेरिका ने इन हमलों को ‘मापा हुआ और सीमित’ (Measured Strikes) बताया है, जो ईरानी आक्रामकता के जवाब में किया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी और ढांचे को बनाया निशाना; कई जगहों पर लगी आग

वहीं, अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता फेल होते देख इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों में हमले तेज कर दी है. इंटरनेशनल समाचार एजेंसी के मुताबिक, इजरायल ने रविवार को लेबनान के इलाके में जोरदार अटैक किया. इस हमले में कई इमारत तबाह हो गई हैं.

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola