हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Iran Israel War: 'ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं', ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा ऐलान

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब अमेरिका ने एंट्री मार ली है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को चेतावनी देने के बाद अब अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
ईरान परमाणु पर अमेरिका का बड़ा ऐलान (News24 GFX)

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच लगातार मिसाइल युद्ध चल रहा है। इसके साथ ही दोनों देशों के लीडर्स सामने आकर एक-दूसरे को धमकी दे रहे हैं। ईरान और इजरायल के बीच इस जंग में अब अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। बीती रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सरेंडर करने को कहा था। इसके बाद अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की मंशा साफ करते हुए कहा कि इजराइल के साथ इस युद्ध के बीच ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है’।

ईरान को परमाणु रखने की अनुमति नहीं

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने ईरान के परमाणु प्रोग्राम पर ट्रंप सरकार के रुख को साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रतिबद्ध हैं। ब्रूस ने आगे कहा कि ईरान और इजरायल के बीच जंग को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर लिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद यह पहली बार है कि ट्रंप ने साफ कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कभी भी साफ तौर पर नहीं कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। लेकिन पिछले कुछ समय से वह दर्जनों बार कह चुके हैं कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM मोदी से किस अंदाज में मिले ग्लोबल लीडर्स? G-7 Summit से सामने आईं तस्वीरें मन मोह लेंगी

ईरान को ट्रंप की चेतावनी

बता दें कि बीते दिन ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को बिना किसी शर्त सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के आसमान पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण है। ईरान के पास अच्छे और आधुनिक स्काई ट्रैकर और कई डिफेंस इक्यूपमेंट हैं। लेकिन, ईरान के इन सामानों की तुलना अमेरिका में बनने वाले हथियारों से नहीं की जा सकती है। बता दें कि ईरान-इजरायल के मिसाइल युद्ध के दौरान ईरान में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola