हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Iran Israel War: इजराइल का ईरान को करारा जवाब, कई शहरों पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन

Iran Israel War Live Update: इजराइल ने अपने ऊपर हमले के बाद इसका करारा जवाब दिया है। इजराइल की ओर से अब ईरान पर अटैक का दावा किया गया है। उसने बताया है कि ईरान के कई शहरों पर जबरदस्त हमला किया गया है। हमले में भारी नुकसान ईरान को हुआ है। वहीं, ईरान ने कहा कि मिसाइलों को मार गिराया है।

विज्ञापन
इजराइल ने ईरान पर मिसाइल से किया हमला

Iran Israel Clash Update: इजराइल ने ईरान को करारा जवाब देते हुए उस पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया है। सूत्रों के अनुसार इजराइल ने ईरान के परमाणु प्लांट को भी निशाना बनाया है। ईरान की ओर से भी इजराइल के कई राज्यों में एंटी डिफेंस बैटरीज मिसाइलों से हमला किया गया है। ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसने हमले का माकूल जवाब दिया है। इजराइल की मिसाइलों को नाकाम किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने इस्फहान में स्थित ईरान के परमाण प्लांट पर अटैक किया है।

यह भी पढ़ें: Israel Iran War: इजराइल ने ईरान के 2 करीबी राष्ट्रों पर भी बरसाईं मिसाइलें, जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

यह ईरान के 13 अप्रैल की रात को इजराइल पर किए गए ड्रोन अटैक का जवाब माना जा रहा है। ईरान की ओर से 300 से अधिक मिसाइलें दागी गईं थीं। जिन्हें इजराइल ने अमेरिका और अपने सहयोगी देशों की मदद से नाकाम कर दिया था। जिसके बाद से आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इजराइल भी इस हमले का करारा जवाब देगा।

इस्फहान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बनाया निशाना

एक एजेंसी के मुताबिक ईरान ने आसमान में हवाई सुरक्षा सक्रिय कर दी है। इस्फहान के पूर्व और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 3 विस्फोटों की पुष्टि हुई है। इस्फहान शहर पर मिसाइलें दागी गई हैं। तेल अवीव में किरया सैन्य मुख्यालय में ईरान के सुरक्षा अधिकारियों की मीटिंग हुई है। ईरान की ओर से कहा गया है कि सिर्फ ड्रोन अटैक हुआ है। मिसाइलें नहीं दागी गई हैं।

विज्ञापन

अमेरिका ने हमले की पुष्टि की

अमेरिका की ओर से भी इजराइल के ईरान पर अटैक की पुष्टि की गई है। वहीं, खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उसने अपने नागरिकों को इजराइल और फिलिस्तीन के इलाकों से निकलने के लिए कहा है। एयर इंडिया की ओर से भी इजराइल के लिए अपनी फ्लाइटों को 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola