हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान की मिसाइल का एक झटके में खात्मा, इजरायल ने हवा में ही मार गिराया

Iran Israel War : इजरायल और हमास के बीच अभी युद्ध थमा ही नहीं था। इस बीच ईरान ने भी अटैक कर दिया। उन्होंने 300 से अधिक मिसाइलें दागीं। पहले से तैयार इजरायल ने भी 99 फीसदी मिसाइलों को मार गिराया। उसने हवा से आ रही मिसाइल का एक झटके में खात्मा कर दिया।

विज्ञापन
इजरायल ने ईरान की मिसाइल को एक झटके में किया खात्मा।

Iran Israel War : दुनिया में एक और युद्ध की शुरुआत हो गई है। ईरान और इजरायल आमने-सामने आ गए हैं। ईरान ने रविवार तड़के ताबड़तोड़ 300 से अधिक घातक ड्रोन और खतरनाक बैलिस्टिक-क्रूज मिसाइलें दागीं। इस पर इजरायल की ऐरो-3 हाइपरसोनिक सरफेस-टू-एयर मिसाइस तकनीकी ने ईरान के 99 प्रतिशत ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया।

ईरान ने जमीन से हवा में भी मिसाइल दागी, जिसे इजरायल ने आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। दोनों देशों के हमलों के बीच अंतरिक्ष में एक आग का गोला दिखा था। बताया जा रहा है कि ईरान ने आसमान में एक बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी, जिसे इजरायल ने वायुमंडल में ही मार गिराया। हाइपरसोनिक एरो-3 मिसाइल ने हवा में ही ईरान की मिसाइल को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें : सलमान खान फायरिंग मामले में पुलिस को मिली पहली सफलता, FIR भी हुई दर्ज

विज्ञापन

इजरायल ने ऐरो-3 हाइपरसोनिक मिसाइल से ईरान को रोका

ईरान ने इजरायल पर अटैक करने के लिए सतह से सतह और सतह से आसमान में मिसाइलें दागीं। इसे लेकर इजरायल भी पहले से तैयार था। उसने भी ईरान को रोकने के लिए ऐरो-3 हाइपरसोनिक मिसाइल (SM-3) तैनात की थी। ये ऐसी मिसाइल है, जो जमीन से हवा में भी मार करती है। इस दौरान ईरान की मिसाइल वायुमंडल से होते ही इजरायल की ओर आ रही है, लेकिन ऐरो-3 हाइपरसोनिक मिसाइल ने उसे आसमान में मार गिराया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सलमान खान के घर पर फायरिंग का एक और Video आया सामने, पलक झपकते ही चलीं 5 गोलियां

आसमान में भी हुई लड़ाई

विज्ञापन

इस हमले के बाद आसमान में एक नीले रंग का बड़ा गोला बना और फिर वह गायब हो गया। कहा जा रहा है कि टक्कर के कारण हुए विस्फोट से यह गोला बना था। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतरिक्ष में ईरान की मिसाइल को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत से दागी गई एसएम-3 मिसाइल थी। इजरायल की मदद के लिए यूएस की युद्धपोत आसपास ही तैनात है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola