हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Iran-Israel Conflict : 'हमारा बम सिर्फ हमारे लिए है', Nuclear Bomb पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की सफाई

Iran-Israel Conflict : मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच भीषण संघर्ष जारी है। इन हमलों में दोनों देशों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने ईरान का साथ देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह इजराइल पर न्यूक्लियर अटैक नहीं करेगा।

विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार।

Iran-Israel Conflict : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। इस बीच न्यूक्लियर बम पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सफाई देते हुए ईरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा बम सिर्फ हमारे लिए है।

इस्लामिक बम पर पाकिस्तान ने दूसरी बार अपनी सफाई पेश की। इसे लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि हमने ईरान को यह नहीं कहा था कि अगर इजराइल आप पर न्यूक्लियर बम मारेगा तो हम इजराइल पर परमाणु बम मार देंगे। उन्होंने ईरान के परमाणु बम वाले दावे को नकार दिया।

ईरान को भरोसा देकर बुरा फंसा पाकिस्तान

पाकिस्तान ईरान को परमाणु बम का भरोसा देकर बुरा फंस गया है। इसे लेकर अब इशाक डार ने कहा कि ईरान नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई का बयान एआई द्वारा जनरेटेड है। उन्होंने ईरान को कभी भी न्यूक्लियर बम का आश्वासन नहीं दिया था।

ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष जारी

आपको बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है, क्योंकि दोनों देश की ओर से अटैक किए जा रहे हैं। इस बीच इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने मध्य ईरान में 120 से मिसाइल लॉन्चरों को मार गिराया, जो ईरान के कुल मिसाइल लॉन्चरों का एक तिहाई हिस्सा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें