Iran Israel Conflict: इजराइल 1 अक्टूबर को हुए ईरानी हमले के पलटवार की तैयारी में जुटा है। इसके लिए कल नेतन्याहू की कैबिनेट में वोटिंग होगी। इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ईरान पर पलटवार को लेकर चर्चा की गई। बाइडेन ने बताया कि इजराइल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है।
इस बीच खबर है कि ईरानी सैन्य प्रमुख इस्माइल कानी पर इजराइली जासूस होने का संदेह है। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के अनुसार हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेताओं नसरल्लाह और सफीदीन के मारे जाने के बाद से ही IRGC प्रमुख ब्रिग्रेडियर इस्माइल कानी से इजराइली सुरक्षा बलों के लिए जासूसी करने के शक में पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि हसन नसरल्लाह और हाशेम सफीदीन की मौत के बाद से ही कानी लापता हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल के लिए जासूसी करने के शक में नजरबंद कर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Hit And Run: लग्जरी कार ने 3 को रौंदा, एक युवक की मौत; जानें अब कहां सामने आया मामला?
सीमा पर शांति सुनिश्चित करना जरूरी
बता दें कि फ्रांस और अमेरिका ने लेबनान की सेना को मजबूत करने के लिए यूएन के आह्वान का समर्थन किया। यूएन काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक में फ्रांस और अमेरिका ने कहा कि लेबनान की सेना को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के आह्वान का समर्थन किया। यूएल काउंसिल ने कहा कि इजराइल के साथ देश की सीमा पर शांति सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान कमजोर लेबनान नहीं है। यह एक संप्रभु और मजबूत लेबनान है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने गुरुवार शाम को बेरूत के दो इलाकों पर बमबारी की। इन हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई,बकि 117 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इजराइली सेना हिज्बुल्लह के शीष सुरक्षा अधिकारी वाफिफ सफा को मारने का प्रयास था। हिज्बुल्लाह के अन मनार टीवी ने बताया कि वाकिफ सफा को मारने के लिए यह हमला किया गया।
ये भी पढ़ेंः Chatgpt के फाउंडर से क्यों नफरत करते हैं नोबेल अवॉर्ड विनर जेफ्री हिंटन? AI पर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 hr ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
10 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
10 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
11 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
11 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
23 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines