मिडिल ईस्ट जंग का आज 19वां दिन है। दिनों दिन अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बीते दिन इजरायल ने ईरान पर बड़ी एयर स्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई थी। बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल पर भीषण हमला किया। बीती रात ईरान ने इजरायल पर क्लस्टर बम बरसाकर भारी तबाही मचाई।
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल अवीव और मध्य इजरायल के कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। हमले में Cluster Munition का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि क्लस्टर मुनिशन हवा में फैल गए, जिससे कई किलोमीटर के दायरे में विनाश हुआ, जिसमें होलोन, येउद, ओआर येहुदा और तेल अवीव जैसे इलाके प्रभावित हुए।
यह भी पढ़ें: NATO ने खींचे हाथ तो ट्रंप ने अकेले संभाला मोर्चा, होर्मुज के रास्ते पर गिराया 5000 पाउंड के बम
इजरायली सेना ने पुष्टि की कि मिसाइलों ने ट्रेन स्टेशन, बसें, इमारतें और वाहनों को नुकसान पहुंचाया हालांकि कई इंटरसेप्ट हो गईं। मध्य इसराइल में कम से कम दो लोग मारे गए। मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि मिडिल ईस्ट जंग के बीच गत मंगलवार को ईरान को ब़ड़ा झटका लगा था। इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई थी। हालांकि ईरान ने तुरंत यह स्वीकार नहीं किया था।
इजरायल के प्रधानमंत्री ने इसका दावा किया था। पीएम नेतेन्याहू ने इसके लिए इजरायली सेना की तारीफ की थी। बाद में ईरान ने अली लारीजानी की मौत की पुष्टि की थी। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरानी मीडिया ने मंगलवार को पुष्टि की है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: समंदर के बीच ‘मसीहा’ बना चीनी नाविक, रेडियो को बनाया ‘फैमिली वॉयस स्टेशन’
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
4 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
23 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines