Israel Iran war: इजराइल ईरान संघर्ष में अब किसी भी समय अमेरिका की एंट्री हो सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकारों से बोर्डो परमाणु साइट पर हमले को लेकर सुझाव मांगा है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री का हैरान करने वाला बयान सामने आया है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने कभी परमाणु हथियार प्राप्त करने की कोशिश नहीं की और न ही कभी करेंगे। विदेश मंत्री का यह बयान उस समय पर आया है जब अमेरिका ने ईरान पर हमले की तैयारी कर ली है।
ईरान को आत्मरक्षा का अधिकार
ईरान के विदेश मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हम केवल आत्मरक्षा में काम करते हैं। हमारे लोगों के खिलाफ भयानक आक्रामकता के वावजूद ईरान ने अब तक इजराइली शासन के खिलाफ कार्रवाई की है न कि उनके खिलाफ जो उनकी मदद कर रहे हैं। ईरान गर्व और बहादुरी के साथ आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करता रहेगा और हम विरोधियों को पछताने पर मजबूर कर देंगे।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब, ट्रंप की दोहरी नीति पर पेंटागन अधिकारी ने कही बड़ी बात
इजराइल के फाइटर जेट्स की तबाही
विदेश मंत्री ने दावा किया कि हम हमारी कुटनीति के प्रति प्रतिबद्ध है। पहले की तरह हमारा दृष्टिकोण गंभीर और दूरदर्शी सोच वाला है। उधर इजराइल ने लगातार छठे दिन ईरान के परमाणु ठिकानों पर फाइटर जेट्स ने हमला किया। आईडीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 फाइटर जेट्स ने तेहरान के 20 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। लड़ाकू विमानों ने उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां पर हथियार बनाए जाते हैं और रिसर्च डेवलपमेंट पर काम होता है।
आईडीएफ ने कहा कि हमने ईरान की उन फैक्ट्रियों को निशाना बनाया जोकि मिसाइलों के कच्चे माल और कलपुर्जे से जुड़ी है। इसके अलावा ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम के निर्माण स्थल भी हमला किया गया है। आइडीएफ ने आगे कहा कि ये वहीं मिसाइलें हैं जो ईरान, इजराइल पर दागता है।
ये भी पढ़ेंः Israel-Iran की जंग में कूदने को अमेरिका तैयार, जानें अटैक का फाइनल ऑर्डर देने को लेकर क्या बोले ट्रंप?
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
54 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
12 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines