Iran attack on Israel: जिस बात का डर था, आखिर वही हुआ। ईरान और इजरायल में जंग शुरू हो गई है। गाजा और लेबनान में इजरायल के हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर 200 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है। ईरान के हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देश इजरायल के साथ खड़े हो गए हैं। वहीं ईरान ने चेताया है कि अगर इजरायल ने पलटवार किया तो तेहरान फिर हमले करेगा। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स ने मंगलवार को कहा है कि उसने गाजा और लेबनान पर इजरायली हमले के जवाब में हमला किया है। बता दें कि बेरूत में हमला करके इजरायल ने हिज्बुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही इजरायल ने बेरूत में जमीनी कार्रवाई के लिए भी अपने लोग भेजे थे।
ये भी पढ़ेंः तड़प-तड़पकर हुई नसरल्लाह की मौत, आखिरी समय किस हाल में था हिजबुल्लाह चीफ?
पढ़िए ईरान और इजरायल संघर्ष पर 10 बड़े अपडेट्स –
1. डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास धमाके की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोपेनहेगेन में धमाका हुआ है। हालांकि ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान का मिसाइल हमला असफल रहा है, लेकिन जल्द ही ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान का भी वही हाल होगा, जो गाजा में हमास का हुआ।
2. इजरायल ने कहा कि उसने ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। वॉशिंगटन ने भी कहा है कि अमेरिका और इजरायल के मिसाइल विध्वसंकों ने ईरान की मिसाइलों को मार गिराया है।
3. ईरान ने दावा किया है कि उसकी ज्यादातर मिसाइलों ने अपने टारगेट को भेदा है। ईरान के पैरामिलिट्री रेवोल्यूशनरी गॉर्ड्स का दावा है कि 90 प्रतिशत मिसाइलें अपना टारगेट हिट करने में सफल रही हैं।
4. ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने अरक, कौम और तेहरान में लोगों के जश्न और आतिशबाजी की तस्वीरें जारी की हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अरक, कौम और तेहरान में जश्न का माहौल है।
5. ईरान की सेना के ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बघेरी ने इजरायल को चेताया है कि तेहरान, इजरायल के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर सकता है। अगर नेतन्याहू ने ईरान पर पलटवार करने की कोशिश की। बघेरी ने कहा कि रेवोल्यूशनरी गॉर्ड्स पूरी ताकत से हमला करने के लिए तैयार है। साथ ही किसी भी हमले को ध्वस्त कर सकता है।
6. इजरायल के मिलिट्री प्रवक्ता एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि ईरान के मिसाइल अटैक में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। हगारी ने कहा कि इजरायल ने ज्यादा मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया, जोकि इजरायल के मध्य और दक्षिणी हिस्से में दागी गई थीं।
7. इजरायल ने एक्स पर लिखे गए एक पोस्ट में दावा किया है कि ईरान के मिसाइल हमले में जेरिको में एक फिलीस्तीन नागरिक मारा गया है।
8. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल का समर्थन किया है। वॉशिंगटन ने कहा है कि वह इजरायल के साथ बातचीत कर रहा है और तेल अवीव पर किसी भी तरह के हमले का उचित जवाब देने के लिए सहयोगियों से बातचीत कर रहा है।
9. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर आपात बैठक बुलाई है। ये मीटिंग बुधवार को सुबह 10 बजे होगी। इस मीटिंग के लिए फ्रांस और इजरायल ने प्रस्ताव रखा था।
10. इजरायल पर ईरान के हमले से पहले तेल अवीव में शूटिंग की घटना हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इजरायल ने कहा है कि जाफा के बुलवर्ड में हमले को अंजाम देने वाले 2 हमलावरों को सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया है।
संबंधित खबरें
'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
16 mins agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
2 hrs agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
2 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
2 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
3 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
12 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
13 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
15 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
16 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines