हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अमेरिका के साथ कोई बात नहीं होगी', ट्रंप ने कतर में बुलाई मीटिंग तो ईरान ने ठुकराया ऑफर

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को होने वाली बातचीत अधर में लटकी हुई नजर आ रही है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये ऐलान किया था कि अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल दोहा में मुलाकात करेंगे. इस घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने कहा कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है.

विज्ञापन

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को होने वाली बातचीत अधर में लटकी हुई नजर आ रही है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये ऐलान किया था कि अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल दोहा में मुलाकात करेंगे. इस घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने कहा कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है.

वहीं, ईरान के बयान ने नाजुक शांति समझौते की लाइफलाइन को कमजोर और होर्मुज में जहाजों के गुजरने को लेकर मतभेद को उजागर कर दिया है. साथ ही लगातार विरोधी बयानों ने भी दोनों देशों के बीच की कूटनीति के भविष्य को लेकर नई अनिश्चितताएं पैदा की हैं.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड में सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए एक डील हुई थी. उस समय ऐसा लगा था कि मिडिल ईस्ट की महाजंग खत्म होने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. अचानक होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर दोनों देशों में मतभेद हो गए. ईरानी एक्शन के जवाब में अमेरिका ने ईरान के शहरों में जमकर बमबारी की.

विज्ञापन

ईरानी विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

दोहा बातचीत पर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह कतर की यात्रा करेगा. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि इस दौरे का दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार की मीटिंग या वार्ता से कोई संबंध नहीं है.

बघाई ने आगे कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच आने वाले दिनों में कोई बातचीत तय नहीं है. अंतिम समझौते पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है, क्योंकि ईरान की प्राथमिकता डील से संबंधित एमओयू के प्रमुख प्रावधानों को लागू करना है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-ख़ाक में शामिल होगा भारत, पीएम मोदी नहीं… सामने आए ये 2 बड़े नाम

ईरान ने खारिज किया ट्रंप का दावा

इसके पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया था कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है. हालांकि, तेहरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नहीं होगी.

विज्ञापन

अमेरिकी संसद के सामने पेश होंगे रूबियो-विटकाफ

व्हाइट हाउस के अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकाफ सोमवार को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को ईरान के साथ हुए समझौते और आगे की रणनीति से अवगत कराएंगे. इस दौरान समझौते के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा होगी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola