Iran Currency Value Zero: हिंसक आंदोलन के बीच ईरान को 2 बड़े झटके लगे हैं. एक तो ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिका ने अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिसका नुकसान ईरान को व्यापारिक स्तर पर उठाना पड़ेगा, दूसरी ओर ईरान की करेंसी रियाल की वैल्यू जीरो हो गई है, जिसके चलते अब ईरान की करेंगी रियाल दुनियाभर के 27 देशों में नई चलेगी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, ईरान के साथ व्यापार करने वाले देश अमेरिका को देंगे 25% अतिरिक्त टैक्स
भारत-अमेरिका में इतनी है रियाल की कीमत
करेंसी की वैल्यू जीरो होने का नुकसान ईरान खासकर यूरोप के देशों में उठाना पड़ेगा, जो ईरान के साथ कई प्रकार के आयात-निर्यात करते हैं. साथ ही तेल व्यापार भी करते हैं. ऐसे में अब यूरोपीय देशों में ईरानी करेंसी रियाल एक्सचेंज नहीं होगी. रियाल की कीमत भारतीय मुद्रा के मुकाबले 0.000091 पैसे रह गई है. वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल की कीमत 0.0000010 सेंट है.
जरूरत की चीजें नहीं खरीद पा रहे ईरानी लोग
ईरानी करेंगी की कीमत यूरो के मुकाबले शून्य हो गई है. इसलिए ईरान को अपनी करेंसी का नुकसान यूरोप में ज्यादा उठाना पड़ेगा. इसके अलावा ईरान जिस आर्थिक संकट और राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है, उस बीच ईरान में हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी नहीं खरीद रहा है. महंगाई से तंग आकर ही खामेनेई की सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोला है.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मुश्किलें बढ़ाएंगे ट्रंप, एलन मस्क के जरिए प्रदर्शनकारियों तक इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी में
1979 के बाद छिड़ा ईरान में सबसे बड़ा आंदोलन
बता दें कि 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद पहली बार ईरान के लोगों ने देश की धार्मिक व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. ईरान में इंटरनेट बंद होने के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और अली खामेनेई सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं. 11 जनवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फ्री ईरान रैली निकाली गई थी. राष्ट्रपति ट्रंप भी ईरान पर एयर स्ट्राइक की धमकी दे दी है.
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
1 hr agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
2 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
5 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
8 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
11 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
14 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
23 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines