मिडिल ईस्ट के सुलगते हालातों के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी वायुसेना के घातक F-18 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर मार गिराया है. ईरानी रक्षा बलों के मुताबिक, अमेरिकी 'आतंकवादी सेना' का यह F-18 जेट ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. तुरंत कार्रवाई करते हुए ईरान के एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे लक्ष्य बनाया और विमान को गंभीर क्षति पहुंचाई. IRGC ने जोर देकर कहा कि ईरान की वायु रक्षा पूरी तरह सतर्क है और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी विदेशी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.

युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर चुका है ईरान

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में ईरान-अमेरिका और ईरान-इजराइल तनाव चरम पर है. ईरान ने पहले ही अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया था. तेहरान का कहना है कि युद्ध तभी खत्म होगा जब उसकी शर्तें पूरी होंगी और वह खुद तय करेगा. इससे पहले इजराइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए थे, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में पैराट्रूपर्स और बड़े पैमाने पर मरीन सैनिकों की तैनाती की थी. ईरान ने जवाब देते हुए इजराइल और खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए.

---विज्ञापन---

तनाव के बीच UN की चेतावनी

यह घटना उस समय हुई है जब ईरान-इजराइल और ईरान-अमेरिका के बीच सैन्य टकराव चरम पर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब उन सीमाओं को पार कर चुकी है जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी. गुतारेस ने सभी पक्षों से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है. यह दावा पूरी तरह ईरानी पक्ष (IRGC) का है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि कोई भी अमेरिकी फाइटर जेट ईरान द्वारा मार गिराया नहीं गया. फिलहाल इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---