अमेरिका और इजरायल के बीच हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब बात चर्चाओं से आगे निकलकर जमीनी एक्शन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। ईरान ने अमेरिका को दरकिनार करते हुए इजरायल को युद्ध के लिए ललकारा है। इससे ओमान में दोनों देशों की बातचीत के बाद अब वार्ता को फैल समझा जा रहा है।
यूरेनियम संवर्धन की क्षमता बनाए रखने के अपने रुख पर कायम ईरान ने अमेरिका के साथ ओमान बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद रुख कड़ा किया है। इज़रायल को खुली चेतावनी देते हुए रविवार को तेहरान के मशहूर पैलेस्टाइन स्क्वायर पर एक विशाल बैनर लगाया गया है, जिसमें ग्रेटर तेल अवीव (Gush Dan) क्षेत्र के संभावित लक्ष्यों का नक्शा दिखाया गया है।
बैनर पर हिब्रू भाषा में चेतावनी है- मिसाइलों की बारिश के सामने यह इलाका बहुत छोटा है। अमेरिका को लक्षित कर लिखा गया है- तुम शुरुआत करो हम खत्म करेंगे।
यह भी पढ़ें: मादुरो जैसे खामनेई की गिरफ्तारी या हमला… डोनाल्ड ट्रंप की खौफनाक साजिश का खुलासा, पढ़ें ईरान ने क्या किया दावा?
वहीं अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कतर के अल उदीद एयर बेस पर आठ B-52 बॉम्बर उतारे। पेंटागन के अनुसार, यह तैनाती ‘क्षेत्रीय स्थिरता’ के लिए है, लेकिन ईरान ने इसे ‘प्रत्यक्ष धमकी’ करार दिया है। ईरान का दावा है कि अमेरिका इजरायल को मध्य पूर्व में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में खुली मदद दे रहा है, जबकि तेहरान को उसके परमाणु कार्यक्रम के नाम पर रोक रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘युद्ध की धमकी से नहीं डरते…’, अमेरिकी सेना की तैनाती के बीच परमाणु जिद पर अड़ा ईरान
नौसेना के जहाज पर पहुंची ईरानी विदेश मंत्री
ओमान वाली वार्ता टूटने पर अमेरिकी वार्ताकार स्टीव व्हिटकॉफ और जेरेड कुशनर सहित अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल प्रतीकात्मक रूप से यूएसएस अब्राहम लिंकन पर जा चढ़ा तो जवाब में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी ईरानी नौसेना के जहाज पर सवार होकर ‘तैयारी का संदेश’ दिया।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए अहम है चुनाव
3 mins agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
13 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines