Iran statement after Israel Lebanon strike: मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू होने से पहले ही टूट गया है. ईरान ने अमेरिका से साफ कह दिया है कि स्विट्ज़रलैंड में बातचीत की मेज पर बैठने से पहले वॉशिंगटन यह पक्का करे कि लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल का सैन्य अभियान तुरंत रोका जाएगा. ईरान के इस कड़े रुख के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली यह अहम वार्ता स्थगित हो गई है.
नबातिया में 16 मौतों के बाद भड़का ईरान
ईरान का यह सख्त फैसला दक्षिण लेबनान में हुए एक भीषण इजराइली हवाई हमले के बाद आया है. इजराइल ने हिजबुल्लाह के कब्जे वाले नबातिया (Nabatieh) इलाके को निशाना बनाकर ताजा हवाई हमला किया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. इस भारी खून-खराबे के बाद ईरान ने दो टूक शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में पहले संघर्ष विराम (सीजफायर) होना चाहिए, तभी किसी तरह की बातचीत आगे बढ़ेगी.
पीछे हटने को तैयार नहीं इजराइल
एक तरफ जहां ईरान बातचीत के लिए इजराइली हमलों को रोकने की शर्त रख रहा है, वहीं दूसरी तरफ इजराइल अपने रुख पर अड़ा हुआ है. इजराइल का साफ कहना है कि उसने अपने दुश्मनों को पीछे धकेलकर जो “सिक्योरिटी जोन” (सुरक्षा क्षेत्र) बनाया है, वह उससे पीछे नहीं हटेगा. लेबनान में चल रहे ग्राउंड ऑपरेशन (जमीनी जंग) में इजराइल को भी नुकसान उठाना पड़ा है और पिछले 24 घंटों के संघर्ष में उसके 4 जवान मारे जा चुके हैं.
सुरक्षा के लिए सीमा पार तैनात रहेगी इजराइली सेना
तनावपूर्ण माहौल के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री कात्ज (Katz) का एक बड़ा बयान सामने आया है. कात्ज ने कहा कि इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) को सीमा पार के इलाकों में भी मौजूद रहना ही पड़ेगा. उन्होंने तर्क दिया कि लेबनान, सीरिया और गाजा में सक्रिय जिहादी संगठनों के खिलाफ अपने देश की सुरक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी है. इसी बीच, इजराइल की वायुसेना ने दक्षिण लेबनान पर हमले के बाद कुछ तस्वीरें जारी की हैं. ये तस्वीरें हिजबुल्लाह के बेका वैली (Bekaa Valley) स्थित ठिकानों पर किए गए ताज़ा हमलों की हैं, जो इस इलाके में मची तबाही की गवाही दे रही हैं. ईरान के इस कड़े रुख के बाद अब पूरे मिडिल ईस्ट में संकट और गहरा गया है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
4 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
5 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
7 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
9 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
9 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
10 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
12 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
13 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
14 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines