दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. इस दौरान हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. वहीं, अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया.
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हवाई यातायात पर इन हमलों का कोई असर नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य है.
वहीं, दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ‘अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं है. इसके हवाला इस हमले में एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें आई हैं. एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चालू है.’
मिडिल ईस्ट में इस समय भयानक जंग जारी है. इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई जंग के दौरान घायल हो गए हैं. ईरान के प्रेसिडेंट के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने कन्फर्म किया है. यह बयान खामेनेई की हेल्थ और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है.
पेजेशकियन ने आगे कहा कि चोटों के बावजूद, नए सुप्रीम लीडर, जिन्होंने US-इज़रायल हमलों में अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी जगह ली थी, “सुरक्षित और ठीक” हैं.
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines