Helicopter Crash in Iran: ईरान की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पायलट भी शामिल है और हेलीकॉप्टर में नीचे गिरते ही आग लग गई थी, जिसे बुझाकर शवों को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर रिहायशी इलाके में एक सब्जी मार्केट में गिरा था, जिससे कई दुकानें भी जलकर राख हो गईं।
खामेनेई की मौत के गुस्से की आग कराची पहुंची, प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर किया हमला
टेक्निकल प्रॉब्लम हादसे की वजह निकली
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, राजधानी तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दूर दक्षिणी इलाके में टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। जिस मार्केट में हेलीकॉप्टर गिरा, वहां लोगों की भीड़ रहती थी, लेकिन गनीमत रहीं कि इजरायल और अमेरिका के हमले के चलते मार्केट खाली थी, इसलिए ज्यादा बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकानों जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।
सरकार ने दिए हादसे की जांच के आदेश
बता दें कि मध्य ईरान के खोमेनी शहर में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ और हादसे में मरने वालों में पायलट, को-पायलट और 2 सब्जी विक्रेता शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही ईरान के सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर मलबे को जब्त किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं
तबाही का खौफनाक मंजर देख रहा ईरान
बता दें कि ईरान आजकल तबाही का खौफनाक मंजर देख रहा है। ईरान की हालत इस समय ऐसी है, जैसी आज तक किसी देश की नहीं हुई। एक तरफ से इजरायल और दूसरी तरफ से अमेरिका हमला कर रहा है। दोनों देशों ने ईरान में भारी तबाही मचाई है। वहीं ऐसी ही हालत अरब देशों और पाकिस्तान की है। अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करके ईरान तबाही मचा रहा है। वहीं पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन जारी है।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
1 hr agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
1 hr agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
1 hr agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
10 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
15 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
22 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
22 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines