Iran Announces Visa-free Policy For Indian Citizens: ईरान जाने के लिए अब भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। ईरान की सरकार ने 4 फरवरी से भारत के नागरिकों के लिए वीजा-फ्री पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ईरान की यात्रा करने से पहले भारतीयों को चार बातों को अच्छे से जान लेनी चाहिए, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वे चार बातें कौन सी हैं, आइए जानते हैं…
इन चार बातों का रखना होगा ध्यान
- ईरान ने वीजा में छूट केवल हवाई मार्ग से आने वाले भारतीय नागरिकों को दी है। अगर कोई नागरिक अन्य मार्गों से ईरान में प्रवेश करना चाहता है तो उसे वीजा लेना होगा।
- भारतीय नागरिक अधिकतम 15 दिन तक ईरान में रह सकते हैं। यह सुविधा छह महीने में एक बार ही मिलेगी।
- इसके अलावा, यदि कोई भारतीय नागरिक लंबे समय तक ईरान में रहना चाहते हैं या 6 महीने के भीतर कई बार ईरान जाता है तो उसे भारत में ईरान के संबंधित प्रतिनिधि से वीजा लेने की जरूरत पड़ेगी।
- ईरान ने वीजा में छूट केवल पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले यात्रियों को दी है। अगर कोई भारतीय नागरिक किसी अन्य उद्देश्य, जैसे- पढ़ाई या व्यापार, के लिए ईरान जाते हैं तो उन्हें वीजा के लिए आवेदन करना पड़ेगा।
वीजा फ्री पहल का क्या है मकसद?
इस वीजा-फ्री पहल का मकसद भारत और ईरान के पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ाना है। ईरान ने दिसंबर में भारत के साथ रूस, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, मलेशिया, ब्राजील, जापान, सिंगापुर और मैक्सिको समेत 33 देशों के लिए नए वीजा-छूट कार्यक्रम को मंजूरी दी थी। ईरानी संस्कृति मंत्री एज़ातुल्ला ज़र्गामी के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और “ईरानोफोबिया अभियानों” को बेअसर करना है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त