ईरान ने पूरी दुनिया को फिर बड़ा झटका दिया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अवैध रूट को क्रॉस कर रहे जहाज पर फायरिंग की। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान कर दिया। इसके चलते अमेरिका ने ईरान पर तीसरी बार हमला किया। इस तरह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज स्ट्रेट के मामले में दखल देने और लेबनाना के साथ-साथ गाजा में भी इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को समझौते का उल्लंघन बताया। वहीं अमेरिका ने ईरान पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
‘अब कोई बातचीत नहीं…’, ट्रंप की तबाह कर देने वाली धमकी पर ईरान ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और ऑयल शिपिंग पर असर पड़ेगा
बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से पूरी दुनिया में ऑयल शिपिंग बाधित होगी। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट अरब देशों के कच्चे तेल की खरीद-बिक्री के बाद शिपिंग का सबसे अहम समुद्री मार्ग है। इस रास्ते से दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल व्यापार होता है, लेकिन इसके पुिर बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और ऑयल शिपिंग पर असर पड़ेगा। एक बार फिर दुनिया के कई देशों में कच्चे तेल, LPG-LNG का संकट गहराएगा और कच्चे तेल का रेट बढ़ेगा। लोगों को अपने देश में भी पेट्रोल-डीजल और गैस खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे, यानी अमेरिका-ईरान की जिद का खामियाजा पूरी दुनिया भुगतेगी।
एक हफ्ते में अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, शनिवार शाम 7:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार) ईरान पर फिर से हवाई हमले किए गए। एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार ईरान पर हमला किया गया है, क्योंकि ईरान ने फिर एक समुद्री जहाज पर हमला किया है। अमेरिकी सेना के हमले से जास्क, दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चाबहार और केशम द्वीप के पास विस्फोट की खबर मिली। ईरान पर हमले का मकसद मुस्लिम देश से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी लेना है। जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक अमेरिकी सेना इसी तरह ईरान के हमलों पर पलटवार करती रहेगी।
अमेरिका-ईरान की एक दूजे को अंजाम भुगतने की धमकी
बता दें कि ताजा हमलों के बाद अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पिता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार मोजतबा खामेनेई ने देश को संबोधित किया और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला ट्रंप से लेने का संकल्प दोहराया और बदले को राष्ट्र की इच्छा नाम दिया। वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी। ईरान को समझौते का पालन करने के लिए मौका दिया गया था, लेकिन एक बार फिर उसने समझौते का उल्लंघन किया तो वह रहम की उम्मीद न करे।
ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे तीसरे जहाज पर हमला किया
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज क्रॉस कर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज M/V G-Flex Galaxy पर हमला किया। हमले से जहाज में आग लग गई और उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। अब जहाज अपना सफर फिर शुरू करने में सक्षम नहीं है। हमले ने क्रू को भी नुकसान पहुंचाया है और एक क्रू मेंबर के लापता होने की खबर है। ईरान ने भी सप्ताह में तीसरी बार किसी जहाज को निशाना बनाया है। इसलिए ईरान के साथ हुए सीजफायर और अंतरिम समझौते का खत्म कर दिया गया। आगे भी ईरान पर हमले जारी रहेंगे।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines