Iran: मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच तेहरान के आसमान में दिखी अजीबोगरीब रोशनी, 50 साल पुराने UFO की आई याद

Iran News: मिडिल ईस्ट में इस वक्त जंग के हालात हैं, लेकिन इस टेंशन के बीच ईरान के आसमान में चमकती चीज दिखना गजब का इत्तेफाक है. तेहरान में रात के वक्त अजीब से रोशनी नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Tehran @sentdefender AI

तेहरान के आसमान में दिखी अजीब रोशनी (Photo-X/@sentdefender and AI)

विज्ञापन

Mystery Object Over Tehran: तेहरान में ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो ने दुनिया का अटेंशन अपनी तरफ खींचा है. इन वीडियो में रात के आसमान में एक चमकदार चीज घूमती या हवा में रुकी हुई दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि ये फुटेज 20 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि इसकी सच्चाई और उस चीज के असल नेचर को अभी तक किसी ने कंफर्म नहीं किया है.

मिस्ट्री लाइट से तेज हुईं अटकलें

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कई क्लिप में एक ऐसी चीज दिखाई दे रही है जो आसमान में चलते हुए कई रंगों की रोशनी छोड़ रही है. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि यह नजारा तेहरान के आजादेगन एक्सप्रेसवे के पास देखा गया था. हालांकि अभी तक उस चीज की लोकेशन, हाइट, साइज या स्पीड के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. ईरान के अधिकारियों ने न तो पब्लिकली उस चीज की पहचान की है और न ही ये इशारा दिया है कि इससे कोई सिक्योरिटी रिस्क है.

विज्ञापन

ऑनलाइन यूजर्स ने अलग-अलग तरह की बातें कही हैं. कुछ लोगों का अंदाजा है कि ये रोशनी किसी मिलिट्री ड्रोन या ड्रोन के ग्रुप की हो सकती है, जबकि दूसरों का सुझाव है कि ये किसी पतंग या दूर से देखी गई किसी आम चीज की वजह से हो सकती हैं. हालांकि सच क्या है ये आने वाले वक्त में सामने आ सकता है.

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच हुई ये घटना

ये वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है. 20 सितंबर 2026 को ईरान की सेना ने चेतावनी दी कि अगर कोई और हमला हुआ, तो मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों और अमेरिकी हितों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा सकती है. यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने अलग से ट्रैवलर्स को संभावित रुकावटों के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें फ्लाइट कैंसिल होना और एयरस्पेस बंद होना शामिल है.

1976 के UFO की यादें हुईं ताजा

लेटेस्ट फुटेज ने तकरीबन दशक पहले तेहरान के ऊपर हुई एक फेमस हवाई घटना की यादें ताजा कर दी हैं. 19 सितंबर 1976 को ईरान के अधिकारियों ने आसमान में एक चमकदार चीज देखे जाने की खबर दी थी और जांच के लिए F-4 फाइटर जेट भेजे थे. बाद में इस घटना ने UFO रिसर्च करने वालों का काफी ध्यान खींचा. अमेरिका के पब्लिक किए गए रिकॉर्ड में इस घटना से जुड़ी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ, डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी और अमेरिकी डिफेंस अटैची की रिपोर्टें शामिल हैं.

विज्ञापन

हालांकि 1976 की घटना का आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड मौजूद है, लेकिन इसका लेटेस्ट वीडियो में देखी गई चीज से कोई कनेक्शन होने का कोई सबूत नहीं है. नए फुटेज को किसी ने भी इंडिपेंडेंटली वेरिफाई नहीं किया है, इसलिए ये संभावना बनी हुई है कि ये रोशनी किसी एयरक्राफ्ट, ड्रोन या किसी और अज्ञात चीज की वजह से दिखी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ