Iran 16 year old girl beaten up for not wearing hijab: एक साल पहले ईरान में महसा अमिनी को हिजाब न पहनने की वजह से हुई गिरफ्तारी के बीच हुई अमीनी की मौत के बाद हुए भारी बवाल और विरोध प्रदर्शन के बाद हिजाब से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, तेहरान मेट्रो स्टेशन के पास हिजाब न पहनने की वजह से 16 साल की एक लड़की की मोरल पुलिस ने पिटाई कर दी, इस घटना के बीच लड़की कोमा में चली गई है, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 16 साल की पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटना में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से इनकार
तेहरान मेट्रो स्टेशन पर हुई इस घटना को लेकर कुर्द-केंद्रित अधिकार समूह हेंगॉ ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित 16 साल की लड़की का नाम अर्मिता गारवांड है। तेहरान मेट्रो के पास घटना में घायल हुई पीड़ित लड़की का महिला पुलिस अधिकारियों से टकराव हुआ था, इस दौरान पुलिस ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे वह घायल हो गई। घायल लड़की को अस्पताल ले जाते समय वह रास्ते में ही कोमा में जा चुकी थी। यह घटना हवा की तरह लोगों के बीच फैल गई, जिसके बाद इस घटना को लेकर एक बार फिर लोगों ने हिजाब मामले पर आवाज उठाना शुरू कर दिया है। हालाकि, इस मामले को लेकर ईरानी अफसरों ने दावा किया है कि लो ब्लडप्रैशर की वजह से लड़की “बेहोश” हो गई थी। उनका कहना है कि इस मामले में सुरक्षा बल के पुलिसकर्मियों की कोई संलिप्तता नहीं थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मेट्रो स्टेशन पर हुई इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही लोगों की ओर से हिजाब को लेकर तेजी के साथ विरोध होना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में घायल किशोरी के सिर और गर्दन पर भारी पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है, इसके साथ ही घायल लड़की को एक फीडिंग ट्यूब से जुड़ा हुआ देखा जा सकता है।
चुप्पी साधे रहे पीड़ित लड़की के माता-पिता
घटना के बाद ईरान की राज्य मीडिया के साथ घायल लड़की के माता-पिता का इंटरव्यू हुआ, लेकिन इस दौरान वे ईरानी मीडिया के सामने शांत नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि साक्षात्कार से पहले लड़की के माता-पिता की जांच की गई थी। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि साक्षात्कार के दौरान सुरक्षा अधिकारियों की उपस्थिति के कारण माता-पिता को काफी दबाव में देखा गया।
एक साल पहले हिजाब विवाद में महसा अमिनी की गई थी जान
आपको बताते चलें कि ठीक एक साल पहले ईरान में हिजाब विवाद को लेकर 21 वर्षीय महासा अमिनी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ईरान में हिजाब के विरोध में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। मामले को लेकर कई महीनों तक चले हिंसक प्रदर्शन में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों गिरफ्तारियां हुईं थी। काफी जद्दोजहद के बाद ईरान सरकार ने इन प्रदर्शनों को कंट्रोल किया। ईरान में हुए इस बवाल के बाद ईरान के राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी उथल-पुथल मच गई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने इब्राहिम रायसी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा दर्ज कराया था।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा रियाद का किंग खालिद एयरपोर्ट
17 mins agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
2 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
7 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
7 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
9 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
11 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
13 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
13 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
15 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines