---विज्ञापन---

दुनिया

630 फीट ऊंचे पुल से गिरा इंफ्लुएंसर, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

Influencer Dies Falling From Spain Bridge: सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएट करने के चक्कर में एक इंफ्लुएंसर की दर्दनाक मौत हो गई। हैरान कर देने वाला मामला स्पेन से सामने आया है।

Influencer Dies Falling From Spain Bridge: आजकल युवाओं में रील बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पब्लिक प्लेसेज में भी युवा रील बनाने से नहीं कतराते। इसके लिए वे अपनी जान जोखिम में भी डालने से नहीं चूकते। ऐसा ही मामला स्पेन से सामने आया है। जहां इंग्लैंड के 26 साल के कंटेंट क्रिएटर की मौत हो गई। इस मामले ने हैरान कर दिया है।

कास्टिला-ला मंचा से गिरा युवक 

उसकी स्पेन के सबसे ऊंचे पुल कास्टिला-ला मंचा से गिरने से मौत हो गई। तलावेरा डे ला रीना में 630 फुट ऊंचे पुल पर चढ़ने की कोशिश करते समय इंफ्लुएंसर नीचे गिर गया। रिपोर्ट के अनुसार, इन्फ्लुएंसर के साथ उसका 24 साल का दोस्त भी था। बताया जा रहा है कि वे सोशल मीडिया पोस्ट के लिए शूट कर रहे थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: SCO Summit: 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, सेना की तैनाती, पाकिस्तान ने विदेश मंत्री की सुरक्षा के लिए क्या-क्या किए इंतजाम?

वीडियो बनाना चाहता था 

इन्फ्लुएंसर कास्टिला-ला मंचा ब्रिज पर चढ़कर वीडियो बनाना चाहता था, लेकिन केबल-स्टेड ढांचे से गिरकर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंफ्लुएंसर पुल पर लगभग 40 से 50 मीटर ऊपर था। खास बात यह है कि पुल पर चढ़ने से खतरों के बारे में कई बार चेतावनियां जारी की जा चुकी हैं।

---विज्ञापन---

पहले भी जारी की जा चुकी हैं चेतावनियां 

स्थानीय नगर पार्षद मैकारेना मुनोज ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- पुल पर चढ़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वे पुल पर चढ़ने और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाने के लिए तालावेरा आए थे। स्पेनिश मीडिया ने कहा कि मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिसके कारण पुल पर फिसलन हो गई।

सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे 

हालांकि वह कैसे गिरा, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। उसने किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण या गार्ड नहीं पहने थे। अपनी ऊंचाई के अलावा पुल त्रिकोणीय पंखे जैसी आकृति के लिए मशहूर है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भूलकर भी न घूमने जाएं इन 7 खतरनाक जगहों पर, यहां घूमने से पहले हजार बार सोचें

First published on: Oct 15, 2024 11:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola