हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत से हार के बाद फिर आसिम मुनीर की गीदड़ भभकी, सिंधु समझौते पर कही ये बात

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के एक बार फिर दिखे तेवर। सिंधु जल संधि पर भारत को चेतावनी देते हुए बोले कि पाकिस्तान की जनता किसी भी कीमत पर मूलभूत अधिकारों पर समझौता स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन

Indus Water Treaty: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए, 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा की थी। इस मसले पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान जल अधिकारों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

मुनीर ने गुरुवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स, प्रिंसिपल्स और सीनियर अकादमिक से बातचीत के दौरान कहा, यह 24 करोड़ पाकिस्तानियों के मूलभूत अधिकार का सवाल है। पाकिस्तान इस पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। हम भारतीय आधिपत्य को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

बलूचिस्तान में आतंकवाद को समर्थन दे रहा भारत- मुनीर

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बलूचिस्तान में आतंकवाद को समर्थन दे रहा है और वहां की अशांति के पीछे उसका हाथ है। मुनीर के अनुसार, भारत बलोच विद्रोहियों को प्रोत्साहित कर रहा है ताकि पाकिस्तान को अस्थिर किया जा सके। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार जैसे लंबित मुद्दों पर भारत के साथ शांति वार्ता की इच्छा जताई थी। इस पर भारत ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Explainer: ट्रंप टैरिफ पर US कोर्ट के फैसले का भारतीयों पर क्या असर, किन पर रोक नहीं?

बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम दोहराना चाहते हैं कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती है। पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है, तब तक किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है।

विज्ञापन

सिर्फ 2 मुद्दों पर होगी

जायसवाल ने यह भी स्पष्ट कहा कि भारत की पाकिस्तान से बातचीत केवल दो मुद्दों पर केंद्रित होगी – पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत को सौंपना और आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई करना। उन्होंने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान को उन वांछित आतंकवादियों को भारत को सौंपना चाहिए, जिनकी सूची भारत पहले ही सौंप चुका है।

सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित

सिंधु जल संधि पर बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की याद दिलाते हुए बोला कि जैसे पीएम ने कहा था “आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते, आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की मौत, भारी बारिश और तूफान का कहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola