हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grok को मिली मनमानी की सजा, इंडोनेशिया में एलन मस्क का AI चैटबॉट ब्लॉक, ऐसा करने वाला पहला देश

ग्रोक को टेंपरेरी ब्लॉक करने वाला इंडोनेशिया अब दुनिया का पहला देश बन गया है. इंडोनेशिया की कम्युनिकेशंस एंड डिजिटल मिनिस्टर म्यूट्या हाफिद ने बयान जारी कर कहा कि सरकार इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानती है.

विज्ञापन

यूरोप से एशिया तक कई सरकारें और रेगुलेटर्स एलन मस्क के ग्रोक ऐप पर बने सेक्शुअलाइज्ड कंटेंट को लेकर सवाल उठा रहे हैं. खासकर उन नॉन-कंसेंशुअल इमेजेस को लेकर जिनमें महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की डीपफेक तस्वीर बनाई गई. ये मामला भारत समेत दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे लेकर एलन मस्क को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच इंडोनेशिया की सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एलन मस्क के ग्रोक चैटबॉट पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है.

दुनियाभर में Grok हुआ बदनाम


ग्रोक को टेंपरेरी ब्लॉक करने वाला इंडोनेशिया अब दुनिया का पहला देश बन गया है. इंडोनेशिया की कम्युनिकेशंस एंड डिजिटल मिनिस्टर म्यूट्या हाफिद ने बयान जारी कर कहा कि सरकार इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानती है, जो डिजिटल स्पेस में नागरिकों की गरिमा और सुरक्षा को खतरे में डालता है. ये कदम दुनिया भर में ग्रोक पर सख्ती बढ़ने के कुछ ही दिनों बाद आया. भारत, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया जैसे देशों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है. भारत में तो सरकार xAI की प्रतिक्रिया से संतुष्ट नहीं है और अगला कदम सोच रही है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में नहीं रुक रहा हिंदुओं पर कहर, एक और युवक को पहले पीटा फिर जहर देकर मार डाला

विज्ञापन

एलन मस्क ने किया ये ऐलान


8 जनवरी को ही एलन मस्क ने ऐलान किया था कि ग्रोक की इमेज जेनरेशन और एडिटिंग फीचर्स को सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स तक सीमित कर दिया जाएगा, ताकि सेफगार्ड की कमियों को ठीक किया जा सके. लेकिन ये कदम इतना कारगर साबित नहीं हो रहा. X प्लेटफॉर्म ने वादा किया है कि जो यूजर्स ग्रोक से ऐसी इमेजेस जेनरेट करेंगे, उनके अकाउंट्स बैन हो जाएंगे. भारत सरकार को X ने ग्रोक के फंक्शनिंग का डेमो देने और कंटेंट मॉडरेशन का तरीका समझाने की पेशकश की है.

यह भी पढ़ें: US हमले से पहले मादुरो ने क्यों ठुकराया पुतिन का ऑफर? और भी देश आए थे मदद करने, किसी की नहीं मानी

विज्ञापन

भारत भी उठा सकता है कदम


भारत का मामला यहां खास तौर पर गंभीर है. पिछले कुछ दिनों से ग्रोक पर महिलाओं और नाबालिगों के सेक्शुअल डीपफेक बनाने के आरोप लगे हैं. IT मिनिस्ट्री ने xAI से सफाई मांगी, लेकिन कंपनी का जवाब सरकार को कमजोर लगा. ब्रिटेन में तो X प्लेटफॉर्म को ही ऑनलाइन सेफ्टी लॉ के उल्लंघन पर बैन की कगार पर ला दिया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola