Indonesia News : इंडोनेशिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्लेन सुपर एयर जेट एयरलाइन का था जो वेडा बे एयरपोर्ट (Weda Bay Airport) पर लैंडिंग कर रहा था। घटना में अभी तक किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विमान में 172 यात्री सवार थे। खराब मौसम की वजह से पायलट को अंदाजा नहीं हो पाया और इसी के चलते प्लेन रनवे से आगे निकल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें कुछ यात्रियों को प्लेन से बाहर देखा जा सकता है। अभी तक एयरलाइन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
भारत में हो चुका ऐसा ही हादसा
साल 2020 में भारत के केरल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। 7 अगस्त 2020 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर भारी बारिश के दौरान रनवे से आगे निकल गया था। इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी और इसमें 190 यात्री सफर कर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पायलट समेत 21 लोगों की जान चली गई थी।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका में भी इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में हैं मुकेश अंबानी!
ये भी पढ़ें: गाजा के बाद अब राफा में तबाही, इजराइली हमले में 50 की मौत
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के स्कूल में लगी भीषण आग, 1400 छात्राएं थी अंदर
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
47 mins ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
2 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
2 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
2 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
2 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
16 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
20 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
21 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines