इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट, आसमान में 3.5 किलोमीटर तक उठा राख का गुबार, अलर्ट जारी

Indonesia Ibu Volcano : इंडोनेशियाई के ज्वालामुखी में रविवार को विस्फोट हुआ, जिससे आसमान में 3.5 किलोमीटर तक राख का गुबार उठा। इसे लेकर अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि लोग ज्वालामुखी की चोटी के आसपास न जाएं।

Indonesia Volcano Eruption

इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में हुआ धमाका।

विज्ञापन

Indonesia Volcano Eruption : पूर्वी इंडोनेशियाई के प्रांत उत्तरी मालुकु में रविवार को एक ज्वालामुखी फटा, जिससे आसमान में 3.5 किलोमीटर राख का गुबार उठा। इसे लेकर अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लोग ज्वालामुखी के आसपास न जाएं। इस महीने की शुरुआत में भी उत्तरी सुलावेसी के माउंट रुआंग में विस्फोट हुआ था, जिससे हजारों लोगों को वहां से निकलना पड़ा था।

उत्तरी मालुकु प्रांत में हल्माहेरा द्वीप पर माउंट इबू ज्वालामुखी में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 12:37 बजे विस्फोट हुआ। करीब 3 मिनट 26 सेकंड तक ज्वालामुखी फटता रहा है, जिससे चोटी के पश्चिम में काले धुएं और राख का गुबार फैल गया।

विज्ञापन

3.26 मिनट तक हुआ धमाका

माउंट इबू की निगरानी चौकी के अधिकारी एक्सल रोएरो ने एक बयान जारी कर कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट तीन मिनट से अधिक समय तक हुआ। राख चोटी से 3.5 किलोमीटर (2.2 मील) ऊपर तक पहुंच गई। समुद्र तल से 1,325 मीटर यानी 4,347 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट इबू ज्वालामुखी को हाईएस्ट लेवल चार से नीचे दूसरे खतरे के स्तर के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

विज्ञापन

ज्वालामुखी पहाड़ के मुख से 3.5 KM के दायरे में न जाएं लोग

विज्ञापन

अधिकारियों ने माउंट इबू के पास के लोगों और पर्यटकों को क्रेटर (ज्वालामुखी पहाड़ का मुख) से 3.5 किलोमीटर के दायरे में न जाने की अपील की। अगर लोग ज्वालामुखी पहाड़ के बाहरी इलाके में गतिविधि करते हैं तो उन्हें राख से बचने के लिए मास्क और चश्मा पहनने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ