World News: इंडोनेशिया की पुलिस ने पोप फ्रांसिस की हत्या की साजिश रचने से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों पर बीते हफ्ते की शुरुआत में पोप के इंडोनेशिया दौरे के दौरान हमला करने की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने 2 और 3 सितंबर को जकार्ता में लोगों को गिरफ्तार किया, ये गिरफ्तारियां पश्चिमी सुमात्रा के बोगोर और बेकासी शहरों के साथ बांग्का बेलितुंग आइलैंड प्रांत में हुई हैं। द स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये कार्रवाई इंडोनेशिया की एंटी टेररिज्म स्क्वॉयड डिटैचमेंट-88 ने की है।
पोप फ्रांसिस एशिया पैसिफिक के 12 दिवसीय दौरे पर जकार्ता और सिंगापुर का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि पोप के इस दौरे का पूर्वी तिमोर की राजधानी दिली पर बड़ा असर पड़ सकता है। मौजूदा समय में पूर्वी तिमोर स्थित चर्च शोषण और स्कैंडल्स के आरोपों से जूझ रहे हैं। पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को अपने 12 दिवसीय दौरे का पहला चरण पूरा किया।
क्यों रची साजिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक एंटी टेररिज्म स्क्वॉयड को किसी मुखबिर ने इस बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध के घर पर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस को तीर-धनुष, ड्रोन और ISIS से जुड़ी प्रचार सामग्री मिली है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्होंने आईएस के साथ अपने जुड़ाव को स्वीकार किया है। पोप फ्रांसिस 3 से 6 सितंबर के बीच जकार्ता में थे।
खबरों में कहा गया है कि आतंकी पोप फ्रांसिस के जकार्ता स्थित इस्तिकलाल मस्जिद जाने से नाराज थे। ये मस्जिद दक्षिण पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। आतंकियों का सरकार ये आदेश हजम नहीं हुआ कि पोप के मस्जिद दौरे के समय रोजाना होने वाली अजान के प्रसारण को रोक दिया गया। ताकि पोप के दौरे का प्रसारण किया जा सके।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
2 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
11 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
17 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
19 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
19 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
21 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines