Pilots Fell Asleep During Flight Batik Air Indonesia : सोचिए आप किसी प्लेन से सफर कर रहे हों और आपको पता चले कि प्लेन को उड़ा रहे दोनों पायलट सो रहे हैं! कुछ ऐसा ही हुआ है इंडोनेशिया में। यहां की बाटिक एयर की एक फ्लाइट के दौरान दोनों पायलट करीब आधे घंटे तक सोते रहे। इस दौरान प्लेन में 153 यात्री सवार थे। दोनों पायलट के एक साथ सो जाने की बात नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी कमेटी की ओर से की गई घटना की शुरुआती जांच में सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पायलट और को पायलट एक साथ 28 मिनट तक सोते रहे थे।
ढाई घंटे की फ्लाइट में आधे घंटे सोते रहे पायलट
बता दें कि यह घटना 25 जनवरी को साउथ ईस्ट सुलावेसी से जकार्ता की ओर जा रही बाटिक एयर के एयरबस ए320 प्लेन में हुई थी। इस घटना के बाद कई नेविगेशनल गलतियों का भी पता चला है। यह फ्लाइट 2 घंटे और 35 मिनट की थी। गनीमत यह रही कि कि प्लेन में सवार यात्रियों या चार फ्लाइट अटेंडेंट्स में से को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। मामले में ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने बाटिक एयर को कड़ी फटकार लगाई है और एयरलाइंस से साफ शब्दों में कहा है कि उड़ान के दौरान वह अपने क्रू को लेकर लापरवाही कतई न बरतें। मंत्रालय ने मामले की जांच भी शुरू की है।
उड़ान से पहले पायलट आराम नहीं कर पाया था!
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार सेकंड इन कमांड पायलट ने अपने को पायलट को पहले ही बता दिया था कि उसने ठीक से आराम नहीं किया है। सेकंड इन कमांड ने अपने कैप्टन से टेकऑफ के करीब 90 मिनट के बाद एक छोटे से ब्रेक की अनुमति मांगी थी जिसे मान लिया गया था। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि को पायलट ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लिया लेकिन थोड़ी देर बाद उसे नींद आ गई। सेकंड इन कमांड के जुड़वां बच्चे हैं जिनकी उम्र केवल एक महीने की है। इसके चलते उसे ठीक से आराम करने का समय नहीं मिल पाया था और वह भी इस दौरान सो गया।
गलत रूट पर गया प्लेन, आंख खुली तो उड़े होश
जब दोनों सो गए तो इस बीच को पायलट की अंतिम ट्रांसमिशन को देखते हुए 12 मिनट तक जकार्ता एरिया कंट्रोल सेंटर प्लेन से संपर्क करने की कोशिश करता रहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब 28 मिनट बाद एक की आंख खुली और उसने देखा कि प्लेन सही रूट पर नहीं उड़ रहा है। फिर उसने अपने साथी पायलट को जगाया और कंट्रोल सेंटर से संपर्क किया। गलत रूट पर जाने और जवाब न देने के सवालों पर पायलट ने कंट्रोल सेंटर को बताया था कि फ्लाइट के दौरान रेडियो कम्युनिकेशन की दिक्कत आ गई थी। पायलट ने कहा था कि समस्या ठीक कर ली गई है।
ये भी पढ़ें: किस तरह तीन महीने में 4000 करोड़ डॉलर गंवा बैठे एलन मस्क?
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में कैसे चुना जाता है राष्ट्रपति, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: किस तरह चेस चैंपियन से रूस में ‘आतंकी’ बन गए गैरी कास्पारोव
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
13 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
15 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
16 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines