इंडोनेशिया सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने घोषणा की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित कर दिया जाएगा. ये नया नियम 28 मार्च 2026 से लागू होने जा रहा है. सरकार का कहना है कि ये फैसला बच्चों को इंटरनेट पर बढ़ते खतरों से बचाने के लिए लिया गया है. इनमें साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, अश्लील कंटेंट और सोशल मीडिया की लत जैसी समस्याएं शामिल हैं. नए नियम के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट धीरे-धीरे बंद किए जाएंगे. जिन प्लेटफॉर्म पर ये नियम लागू होगा उनमें टिकटॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और रोबलोक्स जैसे फेमस प्लेटफॉर्म शामिल हैं. सरकार ने कहा है कि ये प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी ताकि कंपनियों को नियमों का पालन करने के लिए समय मिल सके.
सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
इंडोनेशिया की कम्युनिकेशन और डिजिटल मामलों की मंत्री मेउत्या हफीद ने बताया कि आज के समय में बच्चे इंटरनेट पर कई तरह के जोखिमों का सामना कर रहे हैं. इनमें साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अश्लील कंटेंट जैसे खतरे शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों में सोशल मीडिया की लत भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ सकता है. इसलिए सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ये नियम लागू करने का फैसला किया है. सरकार ने माना है कि नए नियम के लागू होने के बाद शुरुआत में बच्चों और पेरेंट्स को कुछ परेशानी हो सकती है. कई बच्चे सोशल मीडिया से दूर होने पर शिकायत कर सकते हैं और माता-पिता को उन्हें समझाने में कठिनाई हो सकती है. फिर भी सरकार का कहना है कि लंबे समय में ये फैसला बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें: ये मुस्कान आपको हैरान कर देगी! मलेशिया में 42 दांत वाले शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया के कई देश उठा रहे ऐसे कदम
इंडोनेशिया अकेला देश नहीं है जो बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती कर रहा है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और कुछ यूरोपीय देशों ने भी नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते असर के कारण दुनिया भर में सरकारें बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर नए कानून बना रही हैं. इंडोनेशिया में इंटरनेट उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक देश में इंटरनेट की पहुंच लगभग 79.5 प्रतिशत तक है और बड़ी संख्या में बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सरकार का मानना है कि समय रहते नियम लागू करना जरूरी है ताकि बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचाया जा सके.
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
4 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
5 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
7 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
20 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
21 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
22 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines