इंडोनेशिया: जकार्ता स्थित 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 20 लोगों की मौत

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है.

Jakarta Fire

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सात मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. घटना, जकार्ता के केमायोरन इलाके की है जहां सात मंजिला दफ्तर में अचानक लगी भयंकर आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी इमारत को आग की भट्टी में बदल दिया. मृतकों में 5 पुरुष, 15 महिलाएं और एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है.

विज्ञापन

कैसे लगी इमारत में आग?


बिल्डिंग में लगी आग से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था. पास-पड़ोस के दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारी और स्थानीय लोग दहशत में सड़कों पर निकल आए. दमकल विभाग की करीब 28 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और 100 से ज्यादा फायरफाइटर्स आग बुझाने में जुटे. जकार्ता मेट्रो पुलिस के सीनियर कमांडर सुसात्यो पुर्नोमो कोंड्रो के अनुसार, आग का स्रोत पहली मंजिल पर रखा लिथियम-आयन ड्रोन बैटरी स्टॉक था. उसी में ब्लास्ट के बाद आग फैल गई.

विज्ञापन

बिल्डिंग फ्लोर को बनाया बैटरियों का छोटा गोदाम


अधिकारी ने आगे बताया, ‘इमारत की पहली मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैटरियों का छोटा गोदाम था. एक बैटरी के फटने से आग भड़की और कुछ सेकंड में ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई.’ जिस फ्लोर पर आग लगी वहां, ड्रोन सर्विस कंपनी ‘टेरा ड्रोन इंडोनेशिया’ का ऑफिस था, जो खनन, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण करने वाली एक प्रमुख कंपनी है. जापानी फंडिंग वाली यह फर्म बैटरी-आधारित ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम करती है.

विज्ञापन

फायर सेफ्टी सिस्टम बना सबसे बड़ी लापरवाही


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैटरी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है. स्थानीय प्रशासन की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि इमारत में फायर स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं था, और आपातकालीन निकास (एग्जिट पॉइंट्स) बेहद सीमित थे. इससे ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ