Ferry Catches Fire In Indonesia: इंडोनेशिया में 271 लोगों को ले जा रही एक पैसेंजर फेरी में आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और 41 अन्य का अभी तक कोई पता नहीं चला है. देश की नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, जब फेरी पूर्वी जावा में देश के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी, तब मदुरा आइलैंड के पास आग लगने पर जहाज के कप्तान ने अधिकारियों को सूचित किया. मदुरा द्वीप जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है.
मौके पर रेस्क्यू टीम
लापता यात्रियों का पता लगाने और बचे हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिशें जारी रहने के साथ ही बचाव दलों को तुरंत उस इलाके में भेजा गया. इंडोनेशियन नयूज चैनल iNews की तरफ टेलीकास्ट किए गए वीडियो में कई पैसेंजर्स को लाइफ जैकेट पहने हुए एक रेस्क्यू बोट पर देखा गया, जो जलते हुए जहाज से बचकर निकले थे.
फेरी से उतरे पैसेंजर्स
ऑनलाइन टेलीकास्ट किए गए एक और फुटेज में पैसेंजर्स को फेरी से नीचे उतरते हुए दिखाया गया, जबकि घने धुएं और आग की लपटों ने जहाज के ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम खोज और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं, जबकि अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.
कब लगी आग?
नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने अपने TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक बयान में कहा गया कि 08:24 (02:24 GMT) पर सुराबाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस को जानकारी मिली कि पैसेंजर शिप KMP मुटियारा सेंटोसा 2 में आग लग गई है. उन्होंने बताया, ‘शिपिंग कंपनी से मिली जानकारी के आधार पर, आग करीब सुबह 6 से 7 बजे के आसपास लगी.’ बाद में रेस्क्यू एजेंसी कहा कि उन्हें कंफर्मेशन मिला कि फेरी ‘लगभग पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई थी’ क्योंकि ‘यात्री बचाव का इंतजार करते हुए शिप के ब्रिज और अगले हिस्से पर टिके हुए थे.
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
40 mins ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
7 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
10 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
10 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
11 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
22 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines