14 छात्राओं को टीचर ने दी भयानक सजा, हिजाब पहनने में बस कर दी थी ये खता
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Indonesia Hijab News: हिजाब को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक स्कूल में हिजाब सही से नहीं पहनने पर 14 छात्राओं को स्कूल के एक टीचर द्वारा गंजा कर दिया गया है। जैसे ही ये मामला लोगों के सामने आया तो हड़कंप मच गया। हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्राओं के परिवार वालों से माफी मांगी गई है। उधर, सामाजिक संगठनों ने इस काम की तीखी निदा की है। ये मामला इंडोनेशिया के एक राज्य का बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक ये शर्मनाक घटना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा इलाके में स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 23 अगस्त को स्कूल की 14 छात्राएं सही से हिजाब पहन कर नहीं आई थीं। इस पर स्कूल के टीचर ने सभी 14 छात्राओं को गंजा करने का फैसला किया। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने इन छात्राओं को गंजा भी कर दिया। जैसे ही इस मामले की जानकारी स्कूल के हेडमास्टर को हुई तो उन्होंने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ेंः हिजाब, नकाब के बाद फ्रांस में मुस्लिमों पर एक और प्रतिबंध लगाने की तैयारी; स्कूल से जुड़ा है मामला
बताया गया है कि इंडोनेशिया सख्त कानूनों वाला मुस्लिम देश नहीं है, लेकिन महिला और लड़कियों को हिजाब पनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी कहा गया है कि हिजाब को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उधर, इंडोनेशिया के मानवाधिकार संगठनों ने भी स्कूल टीचर की इस करतूत की कड़ी निंदा की है। स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि उन्होंने छात्राओं के परिवार वालों से माफी मांगी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: