नई दिल्ली: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भारतीय मूल की महिला की आत्महत्या ने दुनिया को चौंका दिया है। खबरों के मुताबिक 30 वर्षीय मृतका मनदीप कौर शादी के बाद पति के साथ रहने न्यूयॉर्क गई थी। लेकिन वहां उसे उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर बेटे को जन्म न देने के लिए इतना प्रताड़ित किया गया कि, उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कौर ने गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक दिल दहला देने वाला वीडियो जारी कर अपने पति रंजोतवीर सिंह संधू द्वारा दी गई यातनाओं के बारे में बताया। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई।
कई लोगों ने सवाल किया कि संधू को अभी भी दंपति की नाबालिग बेटियों को रखने की अनुमति क्यों दी गई, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या और घरेलू हिंसा के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर चुकी है।
अमेरिकी अधिकारियों ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। एएनआई से बात करते हुए, पीड़िता की बहन कुलदीप कौर ने उन सभी यातनाओं के बारे में बताया जिन्हें उनकी बहन शादी होने के बाद से ही बीते 8 साल से झेल रही थी।
कुलदीप कौर ने कहा, “मेरी बहन की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। जल्द ही, वे न्यूयॉर्क चले गए और उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह एक बेटा चाहता था और दहेज में 50 लाख रुपये चाहता था।”
यूपी के बिजनौर के नजीबाबाद थाने में पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खबरों के मुताबिक बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाने में 5 अगस्त को शाम 6 बजकर 33 मिनट पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 498-ए (घरेलू हिंसा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 342 (दंड) और दहेज निषेध अधिनियम, 1961। के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मनदीप कौर के पिता जसपाल सिंह ने प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें उन्होंने रणजोतवीर सिंह संधू के पिता मुख्तार सिंह, रणजोतवीर सिंह संधू की मां कुलदीप राज कौर और रंजोतवीर सिंह संधू के भाई जसवीर सिंह पर आत्महत्या का आरोप लगाया था।
30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला को उसके पति रंजोतवीर सिंह संधू ने करीब आठ साल तक घरेलू स्तर पर प्रताड़ित किया। एक अन्य वीडियो भी नेट पर वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर पीड़िता को पीटा जा रहा था। उनके परिवार में चार और छह साल की दो बेटियां हैं, जिनकी कस्टडी फिलहाल संधू के पास है।
घटना की खबर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में हड़कंप मच गया। कई यूजर्स ने सवाल किया कि दोनों बेटियां अब भी उनके (संधू) साथ क्यों हैं? अन्य लोगों ने सवाल किया कि उन्हें वर्तमान में मंदीप के अंतिम संस्कार की योजना क्यों बनाने की अनुमति है।
मृतक के पति और बेटियां इस समय न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में हैं, जबकि उनका परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पेज @TheKaurMovement के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग आत्महत्या के मामले के बजाय हत्या के मामले की जांच कर रहा है।
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “बहुत दुख की बात है! माता-पिता को समझना चाहिए कि एक तलाकशुदा बेटी मृत बेटी से बेहतर होती है। उसे एक जहरीले रिश्ते को छोड़ने के लिए सहयोग दें। उसे रहने के लिए मजबूर न करें।”
न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने क्वींस में मनदीप कौर की मौत पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वह इस घटना को लेकर हर स्तर पर अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है और हर तरह की मदद की जरूरत होगी। एक ट्वीट में, दूतावास ने लिखा, “हम सबसे दुखद परिस्थितियों में क्वींस, न्यूयॉर्क में मनदीप कौर की मौत से बहुत दुखी हैं। हम संघीय और स्थानीय स्तर पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ-साथ समुदाय के संपर्क में हैं और हर तरह की मदद देने को तैयार हैं।”
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
56 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines