---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘भारतीय तुरंत छोड़ दें ईरान’, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने बुधवार को एक ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा गया है. यह एडवाइजरी बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच बदलते सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए जारी की गई. यह एडवाइजरी तेहरान में भारतीय दूतावास ने जारी की.

एडवाइजरी में कहा गया है कि टूरिस्ट को सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट्स समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें. यह नई चेतावनी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच आई है, जिसमें ईरान के खिलाफ अमेरिका की संभावित मिलिट्री कार्रवाई और देश के कुछ हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की चिंताएं शामिल हैं, जिनमें 2,500 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है.

---विज्ञापन---

भारतीयों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

भारतीय अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और अशांति वाली जगहों से बचने की अपील की है. तेहरान स्थित दूतावास ने दोहराया कि ‘सभी भारतीय नागरिकों और PIO को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ईरान में भारतीय एम्बेसी के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए.’

First published on: Jan 14, 2026 04:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola