इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलियां मारकर 2 भारतीयों की हत्या कर दी गई है। आरोपी भी भारतीय ही बताया जा रहा है, जो दोनों लोगों को गोलियां मारने के बाद फरार हो गया। हमलावर की तलाश के लिए बरगमो शहर को सील करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अचानक फायरिंग होने से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इटली के ‘ला सिसिलिया’ अखबार के हवाले से डबल मर्डर की जानकारी मिली है। वारदात गत शुक्रवार रात को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले अंजाम दी गई।
सीक्रेट डील कितनी ‘घूस’ देकर की? ईरान को लेकर भड़का इजरायल, UN मीटिंग में चीन-पाकिस्तान पर उठाए सवाल
हमलावर ने की 10 राउंड फायरिंग
बरगमो शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक गोदाम में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी बना हुआ है। इसके सामने स्थित चौक पर एक शख्स ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। गोलियां 2 भारतीयों को मारी गईं, जिनकी मौके पर ही मौत भी हो गई। फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। CCTV कैमरों को चेक करने पर पता चला कि हमलावर गोलियां मारकर फरार हो गया। दोनों मृतक भारतीय सिख समुदाय से हैं।
गुरुद्वारे से निकलते हुए मारी गोलियां
बता दें कि मृतकों की पहचान राजिंदर सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमला होने और आरोपी को किसी वाहन में सवार होकर भागते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने ही फोन करके पुलिस को बताया और पुलिस को बताया कि राजिंदर और गुरमीत गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे, जब उन्हें गोलियां मारी गईं। गोलियां एक और शख्स को लगीं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी भी अकसर गुरुद्वारे में आता था और उसकी मृतकों से कहासुनी हुई थी।
‘वापस लौट जाओ, नहीं तो…’, भारतीय जहाजों को ईरान की चेतावनी, भड़के ट्रंप की अपने ‘दुश्मन’ को धमकी
मामूली कहासुनी में किया गया हमला
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, गुरुद्वारे में शनिवार को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा था। इस दौरान ही दोनों सिख युवकों पर हमला किया गया, लेकिन हमला क्यों किया, इसकी वजह तलाशी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मामूली कहासुनी के चलते हत्या की गई, लेकिन पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 hr agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
3 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
6 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
15 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
19 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines