khursheed
Read More
---विज्ञापन---
Indians held trying illegally enter US: अमेरिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक साल के अंदर करीब एक लाख लोगों ने अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की है। अमेरिका के कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते समय रिकॉर्ड 96,917 भारतीयों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले के आंकड़ों में पांच गुना उछाल आया है, जो 2019-20 में 19,883 थी।
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के चलते कई भारतीय हादसे का शिकार हुए हैं। इसके बावजूद इस संख्या में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि भारतीय ने अमेरिका में अवैध एंट्री के लिए खतरनाक रास्तों को चुना। इसके साथ ही 96,917 इंडियंस में से तीस हजार से ज्यादा भारतीयों को कनाडा की सीमा की तरफ से प्रवेश करते हुए पकड़ा। इसके अलावा 41,770 को मैक्सिकन सीमा से आने वाले भारतीयों को हिरासत में लिया गया और बाकियों को अमेरिका में एंट्री करने के बाद पकड़ा था।
ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: जंग के बीच लगातार तीसरी बार इजराइल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, पीएम नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात
मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले लोगों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। कहा गया कि जितने लोग पकड़े गए हैं उससे दस गुना तक हो सकती है। अमेरिका में गुजरात और पंजाब के निवासी सबसे ज्यादातर बसने की इच्छा रखते हैं। आपको बता दें कि हिरासत में लिए गए भारतीय लोगों को चार कैटेगरी में रखा गया है। इसमें अकेले बच्चे, परिवार के सदस्यों के साथ बच्चे, पूरा परिवार और एकल वयस्क शामिल है। वहीं, इसमें सबसे ज्यादा संख्या एकल वयस्क की है।
ये भी पढ़ें: Elon Musk इंडियन साइंटिस्ट के हुए मुरीद, बेटे के नाम में जोड़ा ‘चंद्रशेखर’, केंद्रीय मंत्री से किया खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।