Indian students in US: अमेरिका में सत्ता बदलते ही नए कानून भी लाए जा रहे हैं। जिसका असर भारतीय छात्रों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में अमेरिका में भारतीय छात्रों के अचानक से नौकरियां (Part Time Jobs) छोड़ने के कई मामले सामने आए। जिसको लेकर छात्रों का कहना है कि वह नौकरी करके अपना भविष्य जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। क्योंकि कई ने अमेरिकी के कॉलेज में सीट पाने के लिए कर्ज लिया है। आखिर यह छात्र नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं?
पार्ट टाइम जॉब करने वाले छात्र
अमेरिकी नियमन एफ-1 वीजा पर इंटरनेशन छात्रों को कैंपस में एक हफ्ते में 20 घंटे तक काम करने की इजाजत देता है। कई छात्र अपना किराया और खर्च के लिए रेस्तरां, गैस स्टेशनों या स्टोरों में ऑफ-कैंपस काम करते हैं। लेकिन अब ट्रंप सरकार इस तरह से काम करने वाले लोगों पर एक्शन ले रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक छात्र ने बताया कि मैं अपने महीने के खर्चों को पूरा करने के लिए कॉलेज के बाद एक छोटे से कैफे में काम करता था। जहां पर हर घंटे के मुझे 7 डॉलर (605.19 रुपये) मिलते थे। मैं दिन में छह घंटे काम करता, जिससे मेरा खर्च निकलता था।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! US प्रेसिडेंट के जन्मजात नागरिकता को लेकर आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
छात्र का कहना है कि पिछले हफ्ते मैंने नौकरी छोड़ दी। क्योंकि इमिग्रेसन ऑफिसर इस तरह से काम करने वालों पर नकेल कस सकते हैं। इसलिए मैं कोई खतरा नहीं उठा सकता। यहां पर आने के लिए इस छात्र के परिवार ने लगभग 42.5 लाख रुपये उधार लिए हैं।
कई जगह पर हो रही रैंडम चेकिंग
न्यूयॉर्क में मास्टर की छात्रा नेहा भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि हमने वर्कप्लेस पर रैंडम चेकिंग के बारे में सुना है। इसलिए मैंने और मेरे दोस्तों ने फिलहाल नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। इससे हमे मुश्किल होगी, लेकिन हम छात्र वीजा खोने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे यहां भेजने के लिए पहले ही बहुत कॉम्प्रोमाइज किया है।
ज्यादातर भारतीय छात्र अपना खर्च निकालने के लिए काम करते हैं। वीजा खोने के डर से सभी अपना काम छोड़ रहे हैं। नौकरी छोड़ने के बाद ज्यादातर छात्र अपनी बचत या भारत में अपने दोस्तों और परिवारों से उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में 10 लाख भारतीयों को लगा झटका! ट्रंप के फरमान ने बढ़ाई ‘टेंशन’, जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 hr agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
4 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
15 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
16 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines