कैलिफोर्निया में मिला भारतीय छात्र का शव, 6 दिन से लापता था साकेत श्रीनिवासैया

Indian Student Death: भारतीय छात्र साकेत कैलिफोर्निया में 6 दिन से लापता था, जिसका अब शव मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का शक जताया है। भारतीय दूतावास ने शव मिलने की पुष्टि कर दी है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Saketh Sreenivasaiah

कॉलेज कैंपस से संदिग्ध हालात में साकेत लापता हो गया था।

विज्ञापन

Indian student Dead Body: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 6 दिन से लापता भारतीय छात्र का शव मिला है। युवक 9 फरवरी से लापता था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन शव मिलने के बाद मामला और गहरा गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत कैसे हुई? उसकी हत्या की गई है या उसके साथ हादसा हुआ है? अमेरिका के सैन फ्रॉन्सिस्को शहर में खुले भारतीय दूतावास ने लापता युवक का शव मिलने की पुष्टि की है।

भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया

भारतीय दूतावास ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद कर लिया है। मुश्किल की घड़ी में हम साकेत के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय दूतावास पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करेंगे। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी औपचारिकताएं पूरी करने में और जरूरी सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

साकेत ने IIT मद्रास से ग्रेजुएशन की थी

भारतीय दूतावास के अनुसार,साकेत श्रीनिवासैया की उम्र 22 साल थी। लंबाई 6 फीट 1 इंच और वजन 75 किलोग्राम है। वह कर्नाटक का रहने वाला था और अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था। IIT मद्रास से ग्रेजुएट के बाद साकेत केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग करने के लिए कैलिफोर्निया गया था। जहां 9 फरवरी 2026 को वह अचानक लापता हो गया। साकेत के रूममेट बनीत सिंह ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर पुलिस को टैग करके उसे ढूंढने में मदद मांगी है।

लेक एंजा में साकेत का शव बरामद हुआ

कैलिफोर्निया ने जांच शुरू की तो पता चला कि साकेत को गत 10 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर से करीब एक किलोमीटर दूर देखा गया था। इसके बाद साकेत को आखिरी बार बर्कले हिल्स के लेक एंजा में टिल्डन पार्क के पास देखा गया था। यह जानने के बाद पुलिस और लोकल कम्युनिटी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टिल्डन पार्क में एक घर के पास से साकेत का बैग मिला, जिसमें उसका पासपोर्ट और लैपटॉप था। इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन के दौरान ही लेक एंजा से उसका शव मिल गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ