Indian Student Attacked In America: अमेरिका के इंडियाना स्टेट में एक युवक ने 24 वर्षीय भारतीय स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय अखबार के मुताबिक रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर के एक जिम में हमलावर जाॅर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
इसलिए किया हमला
जानकारी के अनुसार हमले के बाद छात्र को फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया डाॅक्टरों के अनुसार वरुण की हालत गंभीर है और उसके बचने की संभावना कम है। वहीं हमलावर ने पुलिस को बताया कि वह सुबह जिम में मसाज के लिए गया था। जब वह मसाज कराने पहुंचा तो वहां उसने एक अनजान शख्स को देखा जिसे वह जानता नहीं था। इसके बाद अनजान व्यक्ति को उसे थोड़ा अजीब लगा।
पुलिस ने बरामद किया हमले में प्रयुक्त चाकू
एंड्रैड ने उस शख्स से भावी खतरे को देखते हुए वार कर दिया। हमलावर ने आगे बताया कि वरुण उसे धमकी देने वाला डराने वाला लग रहा था। उसे इस बात का डर था कि वह उसकी हत्या कर देगा। फिलहाल वरुण का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसके बचने की संभावना बहुत कम है। पुलिस ने बताया कि उनको इस घटना की जानकारी जिम के अन्य लोगों ने दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर का चाकू बरामद कर लिया।
संबंधित खबरें
लंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
14 mins agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
1 hr agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
3 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
16 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
17 hrs agoनागरिकता का झूठा दावा, फिर चुनाव में वोटिंग का आरोप, US में भारतीय अरेस्ट
20 hrs agoहूती AI से दाग रहे मिसाइलें? जानें - कैसे चीन-ईरान की मदद से सऊदी को छकाया
20 hrs agoयुवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर UN दूत के दावों पर भारत ने दिया करारा जवाब
21 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट्स, नई एडवाइजरी जारी
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, रूसी तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines