'इंडियन गो होम...',ऑस्ट्रेलिया में सिख रेस्तरां मालिक को बनाया जा रहा निशाना, मिले धमकी भरे पत्र

Indian Sikh Jarnail Singh continuously targeted in Australia: मंगलवार को जरनैल सिंह ने एबीसी न्यूज को बताया कि उसे ऑस्ट्रेलिया में रहने पर कई नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।

jarnail-jimmy-singh-australia-105260355

Indian Sikh Jarnail Singh continuously targeted in Australia: ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक सिख रेस्तरां मालिक ने आरोप लगाया है कि हाल के महीनों में उसे कई बार नस्लीय रूप से निशाना बनाया गया है, कई बार उसे भारत वापस लौट जाने के लिए कहा गया है, केवल इतना ही नहीं उसकी कार पर कुत्ते का मल तक छिड़का गया।

विज्ञापन

दी जा रही धमकी

मंगलवार को जरनैल सिंह ने एबीसी न्यूज को बताया कि उसे यहां पर कई नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। पहली घटना में उनके घर के बाहर उनकी कार के दरवाजे के हैंडल पर लगातार चार या पांच दिनों तक कुत्ते का मल लगा रहा था। आगे उन्होंने बताया कि उन्हें अपने रास्ते में नस्लवादी भित्तिचित्र देखे, जिसमें उनसे कहा गया था ‘घर जाओ, भारतीय’। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन, वीडियो सबूत के बिना कुछ कोई मदद नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस

यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, इसके बाद भी जरनैल सिंह को नस्लवादी टिप्पणियों से भरा हुआ पत्र मिला, पहले उन्होंने माना कि यह किसी युवा द्वारा लिखा गया था, हालांकि पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद, उन्होंने इस मामले को अनदेखा करने की पूरी कोशिश की। लगभग एक महीने बाद फिर अगला पत्र मिला जिसमें उसी तरह की देश लौट जाने की धमकी दी गई थी। बहरहाल एक बयान में, तस्मानिया पुलिस कमांडर जेसन एल्मर ने कहा कि घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ