पेनसिल्वेनिया की एक संघीय जूरी ने भारतीय मूल के सवानी ब्रदर्स भास्कर सवानी (60) और अरुण सवानी (58) को कुल 835 साल की जेल की सजा सुनाई है. यह मामला न केवल करोड़ों डॉलर के गबन का है, बल्कि इसमें ‘नकली दांतों’ के इस्तेमाल और वीजा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं. सवामी ब्रदर्स ‘सवानी ग्रुप’ नाम से एक बड़ा नेटवर्क चलाते थे, जो मुख्य रूप से डेंटल क्लीनिक के क्षेत्र में सक्रिय था. फेडरल ज्यूरी ने इन्हें कई गंभीर आरोपों में दोषी पाया, जिसमें अमेरिका की सरकारी स्वास्थ्य योजना Medicaid से 32 मिलियन डॉलर (लगभग 270 करोड़ रुपये से ज्यादा) की ठगी शामिल है. ये भाई पहले सोशल मीडिया पर FBI डायरेक्टर Kash Patel के साथ फोटो पोस्ट कर चर्चा में आए थे.
मुख्य फ्रॉड के तरीके
Medicaid फ्रॉड: सवानी ग्रुप ने कई डेंटल क्लिनिक्स चलाए. जब इन क्लिनिक्स की Medicaid में भागीदारी रद्द हो गई, तब भी उन्होंने नॉमिनी (नाम के मालिक) बिजनेस ओनर्स के जरिए बिलिंग जारी रखी. गलत दांतों के डॉक्टरों के नाम पर क्लेम किए, यहां तक कि विदेश गए डॉक्टरों के National Provider Identity का इस्तेमाल किया. इससे Medicaid को 32 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ.
H-1B वीजा फ्रॉड: भाइयों ने फर्जी H-1B वीजा एप्लीकेशन दाखिल कर ज्यादातर भारतीय विदेशी वर्कर्स को अमेरिका लाया. इन वर्कर्स से सैलरी का बड़ा हिस्सा वापस kickback के रूप में वसूला और अतिरिक्त फीस ली. इससे इमिग्रेंट वर्कर्स का शोषण हुआ.
मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स फ्रॉड: फ्रॉड से कमाए पैसे को शेल कंपनियों के कई बैंक अकाउंट्स से घुमाकर साफ किया. पर्सनल खर्चे को बिजनेस खर्च दिखाकर टैक्स चोरी की.
अन्य गंभीर आरोप: बिना FDA अप्रूवल वाले प्रोटोटाइप डेंटल इम्प्लांट्स मरीजों में लगाए, बिना उनकी जानकारी के.
डेंटिस्ट भास्कर सवानी पर RICO (रैकेटियरिंग), वीजा फ्रॉड, हेल्थकेयर फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स फ्रॉड और मेडिकल डिवाइस कानून तोड़ने के आरोप साबित हुए. अरुण सवानी पर समान आरोप लगे. उनकी सहयोगी Aleksandra Ola Radomiak को भी रैकेटियरिंग और हेल्थकेयर फ्रॉड में दोषी ठहराया गया.
किसे कितनी सजा
भास्कर सवानी: अधिकतम 420 साल की जेल.
अरुण सवानी: अधिकतम 415 साल की जेल.
Aleksandra Radomiak पर अधिकतम 40 साल तक की सजा हो सकती है.
सेंटेंसिंग की सुनवाई जुलाई 2026 में पेनसिल्वेनिया की फेडरल कोर्ट में होगी.
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
16 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
18 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
20 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
21 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines