भारतीय मूल की एक दंपति ने अपने पूर्व विश्वविद्यालय को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान दिया है. यह विश्वविद्यालय टेक्सास में स्थित है. दान दी गई राशि को विश्वविद्यालय के विकास में खर्च किया जाएगा. इससे संस्थान में AI और एडवांस्ड एनालिटिक्स को बढ़ावा दिया जाएगा. अनुराधा और विकास सिन्हा ने नॉर्थ टेक्सास विश्वविद्यालय (यूएनटी) को यह दान दिया है. विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी दी.
दानवीरों के नाम से बनेगा कॉलेज
जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय इस दान से ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स’ बनाएगा. यह कॉलेज AI, इंटेलिजेंट सिस्टम और डेटा एनालिटिक्स पर केंद्रित शैक्षणिक एवं शोध केंद्र (Academic and Research Centres) स्थापित करेगा. इससे छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा करने में मदद होगी.
पहले भी दान दे चुकी है सिन्हा दंपति
2024 में भी सिन्हा दंपति ने दान दिया था. उस दान से ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा डिपार्टमेंट ऑफ डेटा साइंस’ की स्थापना की गई थी. इससे छात्रवृत्ति, शिक्षकों, शोध और विशेष पहलों के लिए भी व्यवस्था की गई थी. इतना ही नहीं इसके एक साल बाद उन्होंने एक और बड़ा योगदान दिया जिससे ‘सिन्हा इनोवेशन लैब फॉर डेटा साइंस’ की स्थापना की गई.
दूसरों को भी मिले कामयाब होने के मौके
विकास सिन्हा ने कहा कि शिक्षा की वजह से हमें कामयाबी मिली और हम चाहते हैं की दूसरों को ऐसे मौके मिलें. उन्होंने बताया कि अनुराधा और मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि यूएनटी छात्रों के लिए कुछ भी मुमकिन बना सकता है – जिसमें वे छात्र भी शामिल हैं जो दूसरे देशों से शिक्षा में वही विश्वास लेकर यहां आते हैं, जो कभी हमारे मन में था. विकास ने कहा AI हमारी पीढ़ी की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक होगी और विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है कि वे उन लोगों को तैयार करें जो इसके भविष्य को बेहतर बनाएंगे. उन्होंने कहा कि यूएनटी की सबसे अच्छी बात यह है कि वह छात्रों को केवल एआई का इस्तेमाल करना भर नहीं सिखाएगा बल्कि वह उन्हें एआई बनाने, समझने, उस पर सवाल उठाने और उसके लिए नियम बनाने के लिए तैयार करेगा.
आंध्र प्रदेश से पढ़ाई की सिन्हा दंपति ने
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में स्थित श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी और जी पुल्ला रेड्डी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद, विकास और अनुराधा स्नातक डिग्री की पढ़ाई के लिए फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी आए. विकास ने आगे की पढ़ाई नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से की और साल 2023 में अपनी पीएचडी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास से की.
यूएनटी के अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी
यूएनटी के अध्यक्ष हैरिसन केलर ने कहा कि AI तेजी से हमारे काम करने और समस्याओं को हल करने के तरीके को बदल रही है. ऐसे में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे भविष्य की दिशा तय करने में भूमिका निभाएं.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
7 mins agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
47 mins agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
15 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines